..................... Anupama 24th august update latest twist anuj to get conscious and give befitting reply to everyone। अनुपमा में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आ सकता है - Hindi Filmibeat

Anupama Twist: अनुज करेगा बरखा-अंकुश की बोलती बंद? कपाड़िया हाउस में छिड़ेगी जंग

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो 'अनुपमा' के दिलचस्प ट्रैक चल रहा है। कुछ दिनों पहले दिखाया गया था कि अनुज और वनराज एक दुर्घटना के दौरान खाई में गिर जाते हैं। वनराज ठीक हो जाता लेकिन अनुज, कोमा में चला जाता है। डॉक्टर्स से बात करने के बाद अनुपमा अनुज को घर लेकर आती है और जन्माष्टमी के दिन धूमधाम से उसका जन्मदिन मनाती है।

Recommended Video

Anupama 25th August Episode:Anuj के होश में आने से Anupama हुई खुश,Barkha और Ankur होंगे घर से बाहर?

Anupama 24th august update latest twist anuj to get conscious and give befitting reply to everyone

लेकिन, बरखा और अंकुश कुछ और ही प्लान कर रहे हैं। वो अनुज को वनराज के साथ मिलकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगाकर अनुपमा और छोटी अनु को घर से निकाल देना चाहते हैं। 'अनुपमा' एक ऐसा टीवी शो है जो हमेशा सुर्खियों में रहता है। हाल ही में स्टार प्लस ने एक प्रोमो जारी किया जिसमें दिखाया गया कि अनुपमा और अनु में जोरदार लड़ाई होती है।

प्रोमो के अंत में अनुज कहता है- 'सच क्या है ये सिर्फ मैं जानता हूं'। आपको बता दें कि दर्शक मौजूदा ट्रैक से खुश नहीं थे। इसलिए ऐसा लगता है कि अब मेकर्स कुछ और दिलचस्प बदलाव सीरियल में करने जा रहे हैं। अगर अनुज वाकई ठीक हो जाता है तो ये सच भी सामने आ जाएगा कि आखिर खाई के पास वनराज और अनुज के बीच क्या हुआ था?

साथ ही, अनुज बरखा और अंकुश के साथ क्या करेगा ये भी देखना कुछ कम दिलचस्प नहीं होगा। पिछले दिनों पारस कलनावत को शो से निकाले जाने के बाद 'अनुपमा' नकारात्मक वजहों से सुर्खियों में था। पारस शो में समर का किरदार निभा रहे थे। लेकिन, लगातार कहानी में नए मोड़ की वजह से शो को दर्शक लगातार पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X