Anupama 24th August update: अनुज को आया होश, अंकुश-बरखा को लताड़ा, बताया हादसे का सच
'अनुपमा' के 24 अगस्त 2022 के एपिसोड में दिखाया गया कि अनुपमा, अंकुश और बरखा के दिए नोटिस को हाथों में पकड़े रहती है। बा अनुपमा से पूछती है कि इसमें क्या लिखा हुआ है। बरखा कहती है कि अनुपमा को अब अच्छे से पता है कि उसे क्या करना है। अनुपमा बरखा को जवाब देते हुए कहती है कि उसे बिल्कुल अच्छे से पता है कि उसे क्या करना है और उन पेपर्स को जला देती है। अनुपमा बा को बताती है कि ये लीगल नोटिस है।
अनुपमा कहती है कि वो हर बात का जवाब देगी। अनुपमा, अनुज को उसके कमरे में लेकर आती है और उसे किसी तरह की चिंता नहीं करने के लिए कहती है। अनुपमा वापस हॉल में आती है और बरखा, अंकुश को अपना ड्रामा आगे बढ़ाने के लिए कहती है। बरखा, कहती है कि एक नोटिस जलाने से कुछ नहीं होगा, वो नोटिस की और भी कॉपी भेज देगी। बरखा कहती है कि इस नोटिस में लिखा है कि अनुपमा, अनुज से जुड़े फैसले नहीं लेगी और बिजनेस भी नहीं संभालेगी क्योंकि उन्हें उस पर भरोसा नहीं है।

अनुपमा कहती है कि सभी लोगों ने मिलकर महाभारत शुरू कर दिया है तो कृष्ण भी जरूर आएंगे। इस बीच अनुज को होश आने लगता है और वो अनु का नाम लेता है। जीके नर्स को अनुपमा को बुलाने के लिए कहते हैं। सभी अनुज के कमरे में जाते हैं। अनुज को होश में देखकर बरखा, अंकुश और अधिक के होश उड़ जाते हैं। अनुज, बरखा और अंकुश से नाराज रहता है। वो बताता है कि कैसे खाई में गिरने से बचाने के लिए वनराज ने अनुज का हाथ पकड़ा था लेकिन दोनों गिर गए।
अनुज, बताता है कि उसे पता है कि कैसे बरखा और अंकुश का बिजनेस अमेरिका में खत्म हो गया था। बरखा और अंकुश, अनुज के सामने खुद को सही साबित करने की कोशिश करते हैं और कहते हैं कि उन्हें बिजनेस में दिलचस्पी नहीं है। अनुज यह सुनकर कहता है कि क्यों ना फिर फिर कानूनी तरीके से उन्हें बिजनेस से अलग कर दिया जाए। छोटी अनु तब तक आकर अनुज को गले लगाती है। वो अनुज को फिर से केक काटने के लिए कहती है।


Click it and Unblock the Notifications