Anupama 23nd August update: बरखा ने दिखाया असली रंग, क्या अनुपमा को करेगी घर से बाहर?

'अनुपमा' के 23 अगस्त 2023, मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि अनुपमा, अनुज को भगवान कृष्ण की तरह तैयार करके नीचे लाती है। अनुपमा भी राधा की तरह तैयार होती है और डांस करती है।परफॉर्मेंस के बाद अनुपमा अनुज के लिए बर्थडे केक लेकर आती है। इधर शाह परिवार में भी जन्माष्टमी की तैयारी होती है।

अंकुश के पॉकेट से पेपर गिर जाता है और वो अनुपमा के हाथ लग जाता है। इसके पहले कि अनुपमा उसे पढ़ती, बरखा पेपर्स ले लेती है। कपाड़िया और शाह परिवार में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाती है। अनुपमा, अनुज और अनु के साथ आरती करती है। अनुज और वनराज को को धीरे-धीरे खाई के पास दुर्घटना की याद आती है।

Anupama 23nd August update

कपाड़िया हाउस में पूजा के बीच वनराज पहुंच जाता है। वो सीधे अनुज के पास जाता है और उसे सॉरी कहता है। वनराज अपने बच्चों की कसम खाकर कहता है कि वो ऐसा ना कभी सोचा था और ना चाहा था। वनराज कहता है कि गलती उसकी है और सजा अनुज भुगत रहा है। तब तक कपाड़िया हाउस में पाखी भी पहुंच जाती है।

अधिक वहीं सोचता है कि पाखी कितनी बेवकूफ है कि वहां अपने पापा को लेकर आई है। बरखा, वनराज को ताना मारती है और कहती है कि क्या उसने बेचारा बनने का कोर्स किया है। अनुपमा बरखा से चुप रहने के लिए कहती है लेकिन बरखा उससे कहती है कि वो अपने लाडले एक्स पति को कुछ क्यों नहीं कह रही है।

अनुपमा, बरखा से पूछती है कि वो जन्माष्टमी को दुर्गाष्टमी क्यों बनाना चाह रही है। तब तक वहां से शाह परिवार भी पहुंच जाता है। अंकुश सभी लोगों को सुनाता है कि वो क्यों आए हैं। बरखा भी अनुपमा को सुनाती है कि उसके दिल में अभी भी एक्स पति के लिए जगह है। बरखा कहती है कि उसे अनुपमा पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। वो ना अनुज की जिम्मेदारी के लायक है और ना कपाड़िया एंपायर संभालने के लायक है। बरखा, अंकुश से पेपर लेती है और अनुपमा को देती है जिसे पढ़कर अनुपमा शॉक्ड हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X