Anupama 22nd August update: अनुज की सेहत में आया सुधार, बरखा ने फिर चली चाल!
'अनुपमा' के 22 अगस्त 2022, सोमवार के एपिसोड में दिखाया गया कि डॉक्टर आकर अनुज को देखते हैं और कहते हैं कि ये अच्छी बात है कि अनुज की आंखें खुल गई हैं। इसका ये भी अर्थ है कि वो सुन सकता है, महसूस कर सकता है और चीजों को समझ सकता है। डॉक्टर, अनुपमा से अनुज को अच्छा माहौल देने के लिए कहते हैं। अनुपमा ये सुनकर खुश होती है और डॉक्टर से पूछती है कि क्या वो अनुज को लेकर नीचे जा सकती है।
डॉक्टर अनुपमा की बातों से सहमत होते हैं। पाखी अधिक को वीडियो कॉल करती है और कहती है कि वनराज अनुज से मिलना चाहता है और वो बताती है कि उसे डर लग रहा है कि स्थिति बदल सकती है। अधिक सोचता है कि अगर वनराज घर आएगा तो बरखा उसकी बेइज्जती करेगी और ये एक अच्छा आइडिया हो सकता है। अधिक पाखी से कहता है कि ये अच्छी बात है और इससे दोनों परिवार के बीच रिश्ते सुधर सकते हैं। पाखी अधिक से कहती है कि जिस तरह से अधिक ने उसके परिवार से बात की, उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। अधिक सोचता है कि उसे अच्छा व्यवहार करते हुए माफी मांगनी चाहिए।

अनुपमा किसी को बुलाती है और अनुज की फाइल भेजने के लिए कहती है। अनु, कृष्ण के वेश में तैयार होती है और अनुपमा को सरप्राइज देती है। अनुपमा उसे देखकर खुश होती है और गले लगा लेती है। बरखा ताना मारते हुए अनुपमा से पूछती है कि क्या शाह परिवार नहीं आएगा? अनुपमा नहीं में जवाब देती लेकिन बरखा उम्मीद करती है वनराज आएगा और ड्रामा होगा।
इधर, पुलिस शाह हाउस में आती है और वनराज शॉक्ड हो जाता है। पुलिस कहती है कि वो सुंदरलाल शाह को ढूंढ रहे हैं। बापूजी पुलिस को बताते हैं कि वो अगले ही लेन में रहते हैं। अनुपमा अनुज का ध्यान रखती है। काव्या वनराज को खुश करने की कोशिश करती है लेकिन वनराज अनुज से मिलना चाहता है।
अनुपमा बापूजी को फोन कर कहती है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि वो लोग त्योहार अलग-अलग मना रहे हैं। अनुपमा अनुज को कान्हा की तरह तैयार करती है और उसे बांसुरी देती है। लेकिन, अनुज के हाथों से बांसुरी गिर जाती है। अनुपमा कहती है कि वो भी अच्छे से तैयार होगी और वो उसके लिए बांसुरी पकड़ेगा। ये कहकर अनुपमा वहां से चली जाती है तो वहीं अनुज इमोशनल नजर आता है।


Click it and Unblock the Notifications