..................... Anupama 21st July Written Update in hindi pakhi meets adhik and anupama misses kinjal sonography। अनुपमा 21 जुलाई 2022 अपडेट अनु के लिए इमोशनल हुई अनुपमा, कम नहीं हो रही परेशानी। - Hindi Filmibeat

Anupama 21st July Update: दुर्घटना में बाल-बाल बची छोटी अनु, पाखी को कैसे संभालेगी अनुपमा?

'अनुपमा' में 21 जुलाई, गुरुवार को दिखाया गया कि अनुपमा, किंजल की सोनोग्राफी के लिए निकलती है। किंजल भी क्लिनिक समर के साथ पहुंचाती है। लेकिन, वो वहां भी अनुपमा की राह देखती रहती है। इधर, अनुपमा छोटी अनु के लिए पानी की बोतल खरीदती है और वो एक अजनबी की मदद करने के लिए उसके पीछे-पीछे चली जाती है।

इस दौरान अनु एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचती है। अनुपमा चिंतित होकर रोने लगती है और आसपास के लोग बच्चे का ध्यान नहीं रखने के लिए उसे ताना मारते हैं। बेहतर महसूस करने के बाद अनुपमा किंजल की सोनोग्राफी के लिए निकलती है। लेकिन तब तक किंजल वहां से निकल चुकी होती है।

किंजल जैसे ही शाह हाउस पहुंचती है। सभी उससे पूछते हैं कि डॉक्टर ने उससे क्या कहा। किंजल को देख वनराज उससे पूछता है कि अनुपमा क्लिनिक आई थी या नहीं। वो समझ जाता है कि अनुपमा किंजल की सोनोग्राफी के लिए नहीं पहुंच पाई। वनराज, अनुपमा पर गुस्सा हो जाता है। लेकिन, तब तक अनुपमा भी शाह भवन पहुंच जाती है और वनराज उसे खरी खोटी सुनाता है।

Anupama

छोटी अनु वहां मौजूद सभी लोगों से अपनी मम्मी पर नहीं नाराज होने के लिए कहती है और पूरी घटना बताती है। सभी सुनकर शॉक्ड रह जाते हैं। इधर पाखी, अधिक से मुलाकात करती है और अपनी परेशानियां शेयर करती है। अधिक यह कहकर उसे और भड़काने की कोशिश करता है कि उसकी बहन बरखा कितनी आधुनिक है।

वो पाखी को काफी महंगा तोहफा देता है और उससे कपाड़िया हाउस चलने की बात करता है। काफी देर तक सोचने के बाद पाखी अधिक के साथ कपाड़िया हाउस चलने के लिए राजी हो जाती है। अब आगे के एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि पाखी को अपने घर देख अनुपमा कैसी प्रतिक्रिया देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X