..................... Anupama 20th august written update ankush and barkha plan against anupama what will she do। अनुपमा 20 अगस्त अपडेट बरखा अंकुश मिलकर चलेंगे बड़ी चाल कैसे सबक सिखाएगी अनुपमा - Hindi Filmibeat

Anupama 20th Aug Update: बरखा-अंकुश मिलकर चलेंगे बड़ी चाल, कैसे सबक सिखाएगी अनुपमा?

'अनुपमा' में 20 अगस्त, शुक्रवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि अनुपमा की घड़ी में बीप की आवाज होती है और वो कहती है कि उसे अनुज को देखने जाना है। वो बापूजी, तोषू और समर से घर जाने के लिए कहती है। सभी लोगों के जाने के बाद बरखा, अंकुश से कहती है कि उसे अनुपमा एक बढ़िया सरप्राइज देना चाहिए। अनुपमा अनु से कहती है कि उन्हें अनुज का जन्मदिन धूमधाम से मनाना चाहिए। वो कहती है उसे महसूस हो रहा है कि उन्हें कुछ अच्छा गिफ्ट मिलेगा।

अनुपमा, अनु को गले से लगा लेती है। अनु अपनी मां से पूछती है कि भगवान धरती पर क्यों आए? अनुपमा कहती है कि भगवान धरती पर बुराई को खत्म करने आए हैं। सभी लोगों के पाप का एक घड़ा होता है और जब वो भर जाता है तो उसे खत्म करने के लिए भगवान आते हैं।

Recommended Video

Anupama 22th August Episode : Anupama मनाएगी Anuj के साथ Janmashtami, कैसे करेगी Barkha सब बर्बाद ?

Anupama 20th Aug Update

बरखा और अंकुश कमरे के अंदर आते हैं और अनु कहती है कि इसका अर्थ है कि भगवान बुरी लोगों को थप्पड़ मारते हैं। अंकुश आकर बताता है कि अनुज के कमरे में कैमरा लगाने के लिए आए हैं। बरखा शिल्पा को डांटती है और कहती है कि वो गैर जिम्मेदार है। अनुपमा बताती है कि वो एक अच्छी नर्स है और अपना काम अच्छे से करती है। अनुपमा बरखा से कहती है कि वो कमरे के बाहर जाकर चिल्लाए। शिल्पा अनुपमा को सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद बोलती है।

शिल्पा अनुपमा से कहती है कि वो अपनी ड्यूटी अच्छे से करेगी। बरखा अंकुश से कहती है कि वो वकील से संपर्क करे और कानूनी काम जल्दी निपटाए। इधर, वनराज, बापूजी से कहती है कि वो अनुज से मिलने के लिए जाना चाहता है। बा उसे जाने से मना करती है। रात के 12 बजे अनुपमा, अनु और जीके अनुज का जन्मदिन मनाते हैं।

बरखा, अंकुश से कहती है कि अनुपमा शेरनी बन रही है लेकिन वो उसे बिल्ली बना कर छोड़ेगी। अगले दिन अनुपमा, अनुज के कमरे में जाती है तो देखती है कि अनुज की आंखें खुली हुई है। वो डॉक्टर को चेकअप के लिए घर बुलाती है। बरखा और अंकुश अपनी प्लानिंग बनाते हैं। वनराज अनुज से मिलने का फैसला करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X