..................... Anupama 19th august written update anupama shuts barkha। अनुपमा 19 अगस्त अपडेट अनुपमा ने बरखा की बोलती की बंद अंकुश को भी फटकारा - Hindi Filmibeat

Anupama 19th Aug Update: अनुपमा ने बरखा की बोलती की बंद, बिजनेस से जुड़ा लिया बड़ा फैसला

'अनुपमा' में 19 अगस्त, शुक्रवार के एपिसोड में दिखाया गया है कि अस्पताल के कर्मचारी अनुज के कमरे में आईसीयू को शिफ्ट करते हैं और उसके सेहत का ध्यान रखते हैं। अस्पताल का एक स्टाफ अनुपमा से कहता है कि कोई भी जरूरत पड़ने पर वो अस्पताल को फोन कर सकते हैं। वो मशीनों के बारे में और इमरजेंसी की स्थिति में क्या करना है, ये समझती है। तब तक अनु आकर अनुपमा की गोद में बैठ जाती है। दोनों सेल्फी लेते हैं।

अनुपमा अनु को भरोसा देती है कि उसके पापा जल्दी ठीक हो जाएंगे। साथ ही वो बताती है कि वो अकेले कभी अपने पापा से मिलने कमरे में नहीं आएगी। अनु, मान जाती है और तब तक वहां नर्स आ जाती है। अनुपमा हॉल में जाती है और बरखा उसे कहती है कि उसने अच्छी नर्सों को नहीं रखा है लेकिन वो अच्छे अस्पताल से नर्स लेकर आएगी। बरखा उससे कहती है कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। अधिक और अंकुश मिलकर बिजनेस संभाल लेंगे।

Anupama 19th Aug Update

अनुपमा कहती है कि वो शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह से फिट है। वो कहती है कि वो सब संभाल लेगी। अनुपमा बताती है कि कल जन्माष्टमी है और साथ ही तिथि अनुसार अनुज का जन्मदिन है और वो भव्य तरीके से मनाएंगी। बापूजी भी कहते हैं कि अनुज वापस घर आ गया है और खुशी मनाने का जिंदगी में कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए। बरखा अनुपमा से पूछती है कि क्या ये करना जरूरी है। अनुपमा हां में जवाब देती है।

अंकुश, अनुपमा को कुछ पेपर दिखाता है और उस पर दस्तखत करने के लिए कहता है। अनुपमा पेपर पर दस्तखत करने से मना करती है। वो कहती है कि अनुज ये क्लाइंट के साथ काम नहीं करना चाहते थे, इसलिए वो दस्तखत नहीं करेगी। अनुपमा नाराज हो जाती है। अनुपमा की बातों के साथ जीके भी सहमत होते हैं।

बरखा जीके को नौकर कह कर संबोधित करती है। इससे अनुपमा नाराज हो जाती है और कहती है कि जीके घर के बड़े हैं और अनुज, जीके को मम्मी कहकर बुलाते हैं। अंकुश, अनुपमा से कहता है कि वो बिज़नेस नहीं समझती है। वहीं, अनुपमा कहती है कि उसे अच्छे से पता है कि वो क्या कर रही है। बरखा अनुपमा पर उसके एक्स-पति के प्रति हमदर्दी दिखाने का आरोप लगाती है। वहीं, अनुपमा ये कहकर बरखा को शांत कर देती है कि उसे पता है कि अनुज क्या अनाउंसमेंट करने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X