Anupama 18th Aug Update: वनराज के बदले स्वभाव ने किया हैरान, वापस घर आया अनुज
अनुपमा में 18 अगस्त के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि वनराज डिस्चार्ज होकर घर वापस आता है। पाखी वनराज की दरवाजे पर आरती उतारती है। भगवान के सामने वनराज प्रार्थना करता है कि अनुज भी जल्दी ठीक होकर घर वापस आ जाए। वहीं, अनु वनराज से पूछती है कि उसके पापा कैसे हैं? वनराज अनु को देखकर इमोशनल हो जाता है। अस्पताल में अनुपमा अनुज के सामने गेम खेलती है और जीतने के बाद अनुज से उठने के लिए कहती है।
अनुज को हल्का होश आता है और वो अनुपमा से कहता है कि वो घर जाना चाहता है। अनुपमा डॉक्टर्स को बुलाती है लेकिन तब तक अनुज फिर से बेहोश हो जाता है। बरखा कपाड़िया हाउस में कहती है कि वो शाह से बदला लेगी और उनके पर काटने का टाइम आ गया है। अनुपमा डॉक्टर से पूछती है कि क्या वो अनुज को घर लेकर जा सकती है। डॉक्टर अनुपमा से बताते हैं कि घर लेकर जाने के बाद अनुज का और अधिक ख्याल रखना होगा।

वनराज, कहता है कि वो और शाह परिवार अनुज के लिए इस साल जन्माष्टमी मनाएंगे। वनराज सबको याद दिलाता है कि जन्माष्टमी पर अनुज का तिथी के अनुसार जन्मदिन आता है। वनराज अनुज के साथ जो हुआ, उसके लिए खुद को जिम्मेदार मानता है। इधर, अनुपमा फोन करके अंकुश को बताती है कि वो अनुज को घर लेकर आ रही है। बरखा, अंकुश से कहती है कि घर पर अनुज का अनुपमा और अधिक अच्छे से ख्याल रखेगी और वो जल्द ठीक हो जाएगा। बरखा कहती है कि अनुज के ठीक होने से पहले कुछ करना होगा।
बा घर में चढ़ावे की टोकरी को वनराज को छूने के लिए कहती है लेकिन वनराज कहता है कि अनुज के लिए वो चढ़ावा भेज दे, वो बिल्कुल ठीक है। सभी वनराज के इस व्यवहार से हैरान हो जाते हैं। इधर, अनुज को अनुपमा वापस घर लेकर आती है। अनु उसकी आरती उतारती है। बापूजी कहते हैं कि कान्हा जी की कृपा से अनुज घर आ गया।
वहीं, बरखा बापूजी से कहती है कि अगर उनका बेटा पहाड़ी पर अनुज को लेकर नहीं जाता तो शायद अनुज की ये हालत ही नहीं होती। वनराज, अनुज को देखने के लिए जाना चाहता है। वो बा से कहता है कि मुझे कुछ भी नहीं याद आ रहा कि क्या हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications