..................... Anupama 16th aug written update barkha questions anupama character anuj gets conscious। अनुपमा 16 अगस्त अपडेट बरखा ने अनुपमा के चरित्र पर उठाया सवाल अनुज को आया होश - Hindi Filmibeat

Anupama 16th August Update: अनुपमा के चरित्र पर जेठानी ने उठाया सवाल, अनुज बताएगा वनराज का सच?

'अनुपमा' के 16 अगस्त, मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि बरखा, अंकुश और अधिक से पूछती है कि पुलिस ने अब तक अनुज के मामले में कोई एक्शन क्यों नहीं लिया है। काव्या और पूरा शाह परिवार वहीं पर मौजूद रहता है। बरखा कहती है कि वो इस मामले में पुलिस जांच चाहती है। काव्या कहती है कि उसने जो भी देखा है, बता दिया है। शाह और कपाड़िया खानदान के बीच जोरदार बहस होती है।

Anupama 16th aug written update barkha questions anupama character anuj gets conscious

बा भी बरखा को डांट लगाती है। बरखा, बा से पूछती है कि अनुज को वनराज ने खाई के ही पास सुनसान जगह पर क्यों बुलाया? तब तक वहां अनुपमा आ जाती है। अनुपमा दोनों को शांत रहने के लिए कहती है। बरखा अनुपमा से कहती है कि वो शाह परिवार के सामने डोरमैट की तरह बिछ जाती है। फिर चाहे वो अनुपमा की कितनी बेइज्जती कर दें। बरखा यहां तक कहती है कि अनुपमा के दिल में अभी भी वनराज के लिए जगह है।

अनुपमा ये बातें सुनकर गुस्से से तमतमा उठती है। बरखा आगे कहती है कि उसकी बेटी ने उसकी बेइज्जती की फिर भी उनकी साइड लेती है। नया पति मिला है तो पुराने पति से तार तोड़ क्यों नहीं देती? वो ये भी कहती है कि अनुपमा के दिल में वनराज के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है और अनुपमा से पूछती है कि अगर वनराज से इतना प्यार था तो उसने अनुज से शादी क्यों की? अनुपमा बरखा को ऊंचे आवाज में डांट लगाती है और उसके चरित्र पर सवाल उठाने के लिए उसे सुनाती है।

अनुपमा कहती है कि उसका और उसके मायके के बीच क्या रिश्ता है ये उसका और उसके पति के बीच की बात है। अनुपमा कहती है कि वो अपने और अनुज के बीच हवा भी घुसने नहीं देती तो वो कौन होती है ये सवाल उठाने वाली। सभी लोगों के बहस के बीच अनुपमा को फोन आता है और वो भागकर अनुज के पास जाती है।

अनुज को धीरे-धीरे होश आता है। अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। अनुपमा उसे अनु की कविता सुनाती है और उसकी दी हुई ब्रेसलेट भी पहनाती है। अनुज होश में आते ही अनुपमा को देखकर मुस्कुराता है। तभी अनुज को अपने और वनराज के बीच हुई घटना की याद आती है और वो 'वनराज' कहता है। बाहर खड़ी बरखा ये सोचती है कि अनुज को इतनी जल्दी होश आ गया, अब कैसे वो लोग बिजनेस टेकओवर कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X