Anupama 13th Aug Update: वनराज ने किया सच कुबूल, अनुपमा के उड़े होश!
'अनुपमा' में 13 अगस्त, शनिवार के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि बा और बापूजी, वनराज से मिलने के लिए आईसीयू में जाते हैं और उसकी हालत देखकर इमोशनल हो जाते हैं। वनराज बा से अनुज के बारे में पूछता है। बा उसे बताती है कि वो ऑपरेशन थियेटर में है और बिल्कुल ठीक हो जाएगा। वो अनुज की चिंता नहीं करने के लिए कहती है।

अनुपमा जीके का अस्पताल में ध्यान रखती है और तोषू से जीके के लिए बिस्किट, दूध और बा, बापूजी के लिए भी खाने की चीजें लाने के लिए कहती है। अनुपमा अनुज के वॉयस नोट को सुनती है और कल्पना करती है कि अनुज उसके पास है और शायरी सुना रहा है। अनुपमा से समर वहां से बाहर आने के लिए कहता है और वो देखती है कि पाखी और अनु उससे मिलने आए हैं। वो दोनों को गले लगाती है और खुश हो जाती है।
अनु, अनुपमा को ब्रेसलेट देती है और उसे अनुज को पहनाने के लिए कहती है। पाखी उससे वनराज के बारे में पूछती है। अनुपमा कहती है कि वनराज अब ठीक है। अनु भी अनुज के बारे में पूछती है और पाखी उसे समझाती है कि उसके पापा जल्दी ठीक हो जाएंगे। काव्या वनराज से मिलती है और उसे बताती है कि वो उससे कितना प्यार करती है। वनराज काव्या के कान में कुछ कहती है और वो भागते हुए अनुपमा के पास जाती है और कहती है कि वनराज उससे मिलना चाहता है।
अनु और पाखी वहां से निकल जाते हैं। अनुपमा वनराज उससे कहता है - 'मैंने अनुज को खाई से धक्का...' तब तक डॉक्टर आकर वनराज से नहीं बोलने के लिए कहते हैं और उसे इंजेक्शन देते हैं। समर अनुपमा से कहता है कि उसने सुना कि वनराज ने क्या कहा। अनुपमा ये विश्वास नहीं करती है और कहती है कि वनराज ने आधी ही बात कही थी और वो भी दवा के नशे में है।
इधर, बरखा अदिक और अंकुश के पास आती है। अंकुश उससे पूछता है कि क्या उसने ये सब कुछ तो नहीं किया। बरखा कहती है कि वो ऐसा सोच भी नहीं सकती है। डॉक्टर अनुपमा से कहते हैं कि अब वनराज को आईसीयू में शिफ्ट किया जा सकता है इसलिए वो कमरे का चुनाव कर सकते हैं। तोषू कहता है कि वो सिर्फ साधारण कमरा ही वहन कर सकते हैं। अनुपमा बापूजी से जाकर आराम करने के लिए कहती है।


Click it and Unblock the Notifications