..................... Anupama 12 august written update doctor says anuj needs brain surgery anupama gets shocked। अनुपमा 12 अगस्त अपडेट वनराज की हालत में सुधार अनुज की होगी ब्रेन सर्जरी - Hindi Filmibeat

Anupama 12 Aug Update: वनराज को आया होश, अनुज की हालत हुई और भी गंभीर

'अनुपमा' में 12 अगस्त, गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत में दिखाया गया कि वनराज आईसीयू में रहता है। बाहर से काव्या, बा, बापूजी और पूरा परिवार वनराज को देखता है। काव्या को वनराज कुछ असहज नजर आता है। वनराज होश में आने की कोशिश करता है। उसे इस स्थिति में याद आता है कि वो कार में अनुज के साथ जाता है और अनुज उसे कार साइड में खड़ा करने के लिए कहता है।

वनराज को धीरे-धीरे याद आता है कि खाई के पास जाकर वो और अनुज बात करते हैं। वनराज अनुज से कहता है कि वो, अनुपमा और उसका पूरा परिवार हमेशा के लिए दूर रहे। वनराज कहता है कि हर तीज-त्योहार, वीकेंड पर मिलना बंद कर देना चाहिए।

Anupama 12 Aug Update

अनुज भी वनराज से कहता है कि कभी-कभी मिलना ठीक है लेकिन हमेशा मिलने के पक्ष में वो भी नहीं है। लेकिन, वनराज कभी नहीं मिलने की बात करता है जिससे अनुज सहमत नहीं होता है। अनुज और वनराज के बीच खाई के पास काफी बहस करते हैं। वनराज की हालत ये सब सोचते हुए गंभीर होने लगती है।

काव्या रोने लगती है लेकिन अनुपमा उसे उम्मीद नहीं छोड़ने के लिए कहती है। वो काव्या से बुरा नहीं सोचने के लिए कहती है। तभी डॉक्टर आकर कहते हैं कि अनुज की ब्रेन सर्जरी करनी होगी। डॉक्टर कहते हैं कि अनुज के सिर में ब्लड क्लॉट है जो निकालना होगा। डॉक्टर दो घंटे के अंदर फैसला लेने के लिए कहते हैं।

अनुपमा हिम्मत जुटाते हुए डॉक्टर से सर्जरी करने के लिए कहती है। इधर, नर्स आकर बताती है कि वनराज को होश आ गया है। अदिक अंकुश को समझाता है कि अनुज की हालत नाजुक है और ऐसे में किसी भी हाल में उन्हें बिजनेस को संभालना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X