Anupama: किंजल की सौतन बनकर एंट्री लेगी ये टीवी एक्ट्रेस! अनुपमा तोड़ेगी बेटे-बहू का रिश्ता

'अनुपमा' में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं इस वजह से यह सीरियल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। शो में एक के बाद दिलचस्प ट्रैक लगातार दिखाया जाता है इसलिए दर्शक भी इसे देखने से खुद को नहीं रोक पाते हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय से सीरियल की टीआरपी में गिरावट आई है इसलिए मेकर्स ने शो के लिए कुछ नया प्लान किया है।

पारस कलनावत और अल्मा हुसैन द्वारा शो को छोड़ने के बाद मेकर्स अब कुछ नए चेहरों को शो में लाने की तैयारी कर रहे हैं। 'अनुपमा' में अब जल्द ही शिवांगी जोशी की भी एंट्री होने वाली है। शिवांगी जोशी 'अनुपमा' में तोषू की गर्लफ्रेंड बनकर जल्द ही एंट्री ले सकती हैं। तोषू और शिवांगी जोशी की साथ में कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

anupama-11th-sept-twist-shivangi-joshi-to-enter-in-show-as-toshu-love-interest-anupama-may-break-tos

शिवांगी जोशी 'अनुपमा' से पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का किरदार निभाते नजर आ चुकी हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ने के बाद उन्होंने रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लिया। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि 'अनुपमा' में दमदार एंट्री करने जा रही हैं।

साथ ही, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोषू और किंजल की बेबी के नामकरण समारोह में अनुपमा तोषू के वॉयस मैसेज को सुनेगी और उसे पता चलेगा कि तोषू की गर्लफ्रेंड संजना राजकोट से अहमदाबाद आ रही है। अनुपमा खींचते हुए तोषू को वहां से अंदर लेकर जाएगी। अनुपमा खुद तोषू की सच्चाई सबके सामने लेकर आएगी।

अनुपमा इसके बाद अपने बेटे को छोड़कर बहू किंजल के लिए चट्टान की तरह बनकर खड़ी होगी। वो किंजल और तोषू को हर हाल में अलग करना चाहेगी और किंजल के लिए हमेशा खड़ी रहेगी। इस बीच, सीरियल में शिवांगी जोशी की भी एंट्री हो सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X