..................... Anupama 11 august written update Vanraj response to treatment kavya says what she saw when se reached at cliff। अनुपमा 11 अगस्त अपडेट वनराज की हालत में सुधार काव्या ने बताई सच्चाई - Hindi Filmibeat

Anupama 11 Aug Update: वनराज-अनुज के बीच क्या हुआ था खाई के पास? काव्या ने बताई सच्चाई

'अनुपमा' में 11 अगस्त, गुरुवार के एपिसोड की शुरुआत में डॉक्टर्स बताते हैं कि वनराज और अनुज की हालत अधिक नाजुक है। अनु सपने में देखती है कि वनराज और अनुज उसके साथ खेल रहे हैं। वो उठती है और अपनी मां को ढूंढती है। पाखी, किंजल और डॉली उससे कहते हैं कि वो सो जाएगी तो अच्छे सपने फिर आएंगे। अनुपमा और काव्या आईसीयू के बाहर से वनराज और अनुज को देखते हैं।

दोनों अपने पति के बिताएं अच्छे पलों को याद करते हैं। समर उनकी सलामती की प्रार्थना करता है और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करता है। समर कहता है कि बापूजी सही कहते हैं कि अस्पताल में पेशेंट बनने के बाद सभी का स्टेट्स एक हो जाता है। अनुपमा कहती है कि अनुज और वनराज एक दूसरे से बहुत अलग हैं लेकिन यहां दोनों एक-एक सांस के लिए लड़ रहे हैं।

Anupama 11 Aug Update

डॉक्टर बाहर आकर बताते हैं कि दोनों की हालत बहुत गंभीर हैं। अगले 48 घंटे दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। डॉक्टर कहते हैं कि अगर उन्हें होश नहीं आता है तो बचना मुश्किल हो जाएगा। सभी शॉक्ड हो जाते हैं और रोने लगते हैं। काव्या बताती है कि उसे महसूस हो रहा था कि कुछ गलत हो सकता है इसलिए उसने उनका पीछा किया था।

काव्या बताती है कि उसने दोनों को खाई के किनारे खडा होकर बातें करते देखा और तेजी से जाने लगी। तभी झाड़ी में उसकी साड़ी फंस गई और साड़ी निकालकर जैसे ही उसने देखा तो दोनों वहां नहीं थे। इसलिए डर कर उसने पुलिस को बता दिया। अंकुश इसके बाद वनराज को हादसे का जिम्मेदार मानता है। बा, तोषू और समर की अंकुश से बहस हो जाती है। अनुपमा सभी लोगों को शांत रहने के लिए कहती है ।

तभी डॉक्टर वहां आ जाते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि वनराज शाह ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग खुश हो जाते हैं। अनुपमा डॉक्टर से अनुज के बारे में पूछती है। डॉक्टर बताते हैं कि अनुज पर दवाइयों का बिल्कुल असर नहीं हो रहा है। अनुपमा ये सुनकर शॉक्ड हो जाती है। बा उसे समझाती है कि अनुज भी जल्द ही ठीक हो जाएगा। अनुपमा आईसीसीयू के सामने खड़े होकर अनुज को देखती है और अच्छे पलों को याद करती है। समर उसकी हिम्मत बढ़ाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X