Anupama 10 Aug Update: खतरे में है वनराज-अनुज की जान, काव्या से सबने पूछा सच
'अनुपमा' में 10 अगस्त, मंगलवार को दिखाया गया कि शाह और कपाड़िया परिवार अस्पताल में डॉक्टर से वनराज और अनुज के बारे में पूछते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि दोनों की हालत बहुत गंभीर है और कहते हैं कि अगले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं। अनुपमा, बा समेत पूरा परिवार डॉक्टर से विनती करते हैं कि वो किसी तरह वनराज और अनुज की जान बचा लें।
Recommended Video
शाह हाउस में किंजल, पाखी और छोटी अनु बहुत परेशान नजर आते हैं। किंजल अनुपमा से अपना ध्यान रखने के लिए कहती है। इधर, अस्पताल में अदिक जैसे ही आता है, अंकुश उससे पूछता है कि कहीं उसने तो कुछ नहीं करवाया है। अदिक अंकुश से कहता है कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है। दोनों बरखा को कॉल कर पूछने की कोशिश करते हैं। इधर, अनुपमा अस्पताल में रोती है और अनुज की तस्वीर देखकर भगवान से उसकी सलामती के लिए प्रार्थना करती है।

अनुपमा खुद से बातें करते हुए भरोसा जताती है कि अनुज और वनराज को कुछ नहीं होगा। इधर, तोषू वनराज के डिक्लेरेशन फॉर्म पर हस्तख़त कर अंकुश को अनुज के फॉर्म पर दस्तख़त करने के लिए कहता है। लेकिन, अंकुश को अनुपमा ऐसे करने से रोकती है और खुद उस पर दस्तख़त करती है। अंकुश सभी के सामने कहता है कि ऐसा क्या हुआ था कि दोनों खाई में गिर गए।
सभी काव्या से पूछते हैं कि वहां क्या हुआ था। काव्या बताती है कि दोनों बहुत गुस्से में थे। सभी उससे पूछते हैं कि कहीं वनराज ने उसे धक्का तो नहीं दिया। बा, अंकुश को डांटती है कि वो वनराज पर इल्जाम ना लगाए। अनुपमा सभी को डांटती है कि वो इमरजेंसी वार्ड में यूं ना चिल्लाएं।
काव्या से अनुपमा बार-बार पूछती है कि क्या हुआ था। काव्या बताती है कि उसने दोनों का पीछा किया था और वहां उसने देखा कि अनुज और वनराज दोनों खाई के किनारे खड़े थे। इतने में डॉक्टर परेशान नजर आते हैं और सभी डर जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











