एक बार फिर से अनुपम कहेंगे ..शाहरूख..जा और जी ले अपनी पूरी जवानी...

 Anupam Kher to shoot with Shahrukh Khan' for his TV show Kucch Bhi Ho Sakta Hai
शाहरूख खान उन लोगों में से एक हैं.. जिन्होंने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है कि अगर आप वाकई में किसी को चाहते हैं तो पूरी कायनात उसे मिलाने में आपकी मदद करती है। उन्हीं की हिट फिल्म ओम शांति ओम.. का यह संवाद उनकी लाइफ पर फिट होता है और इसलिए अनुपम खेर उन्हें अपने शो में मेहमान बनाकर लाने वाले हैं। जी हां दोस्तों आपने सही सुना अनुपम खेर।

कहीं विनोद खन्ना की राह पर तो नहीं शाहरूख खान?

बहुमखी प्रतिभा के धनी अनुपम खेर बहुत जल्द अपना एक टीवी शो लेकर आने वाले हैं जो कि कलर्स पर प्रसारित होगा। अनुपम का यह शो एक चैट शो होगा जिसमें बॉलीवुड की उन मशहूर हस्तियों की प्रेरणादायक कहानियों पर रोशनी डाला जायेगा जो कि लोगों के लिए प्रेरणा बन गये हैं। इसलिए ही अनुपम खेर के चैट शो में किंग खान आने वाले हैं। शाहरुख इस शो की एक कड़ी के लिए गुरुवार को शूटिंग करेंगे, जिसका जुलाई में कलर्स चैनल पर प्रसारित होने की संभावना है।

जानिए क्यों मिल रही हैं शाहरूख को मां-बहन की गालियां?

शो के सेट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "अनुपम अपने शो पर शाहरुख को लाने के लिए बहुत उत्सुक रहे हैं, क्योंकि उनकी ख्याति पाने की कहानी सबसे प्रेरणादायक और प्रीतिकर कहानियों में से एक है।"

मालूम हो कि शाहरूख खान और अनुपम खेर ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है लेकिन दोनों ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता आदित्य चोपड़ा की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे.. में मिली जिसमें अनुपम खेर ने शाहरूख खान के मार्डन पापा का रोल किया था, जो कि अपने बेटे को खुद कहता है कि जिंदगी पर इंसान जिम्मेदारियों को निभाता रहता है लेकिन जवानी एक ही बार आती है इसलिए ..तू जा और जी ले अपनी पूरी जवानी। अनुपम खेर के शो का नाम है कुछ भी हो सकता है।

Must Watch: टीवी के सितारे जो बन गये बॉलीवुड स्टार्स

कहा जा रहा है कि चैट शो में अनुपम खेर अपनी और शाहरूख खान से जुड़ी बातों को भी लोगों से शेयर करेंगे और अपनी फिल्मों के संवाद भी बोलेगें जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे.. का भी डॉयलॉग होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X