कहीं खुद का वजूद भूल ना जाऊं.. इस बात से डरते हैं अनुपम

अनुपम खेर ने इंटरव्यू के दौरान ये पूछे जाने पर कि अपने शो कुछ भी हो सकता है के दौरान उन्होंने तो हर सितारे से ये पूछ लिया कि उन्हें किस चीज से डर लगता है लेकिन अगर बात की जाए अनुपम खेर जी की तो उन्हें निजी जीवन में किस चीज से डर लगता है। इसपर अनुपम खेर ने बहुत ही संजीदा होकर कहा- "भूलने से.. मुझे इस बात का डर रहता है कि कहीं किसी दिन मैं खुद को ना भूल जाऊं। जब मैं फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा कर रहा था तो उस दौरान मैंने भूलने की बीमारी एलमाइजर पर काफी रिसर्च की थी और मैं उसके लक्षण जानकर डर गया।"
"इससे बुरा और क्या होगा कि इंसान ये ही भूल जाए कि वो कौन है और क्या है। इसलिए मुझे खुद को भूलने से बहुत डर लगता है। ये डर मेरे दिल में इस हद तक समाया है कि जब कभी भी मैं किसी चीज को, किसी बात को भूल जाता हूं तो डरने लगता हूं। कहीं मुझे ये बीमारी तो नहीं हो गयी। हाल ही में मैं एक मंत्र भूल गया। जिसे मैं रोज ही जपता था। उस वक्त मैं बहुत डर गया था। मुझे लगा कि जिस मंत्र को मैं रोज पढ़ता हूं वो कैसे भूल सकता हूं।"
ये तो अनुपम खेर जी के जीवन का सबसे बड़ा डर था। लेकिन दि अनुपम खेर शो में आप ये भी जान पाएंगे कि आपके पसंदीदा सितारों का सबसे बड़ा डर क्या है।


Click it and Unblock the Notifications