क्राईम पेट्रोल के साथ अनूप की दस्तक

पिछले सीजन में अनूप का साथ साक्षी तंवर ने निभाया था। लेकिन इस बार चूँकि वे किसी शो में लीड किरदार निभाने वाली हैं इसलिए वे इस शो का हिस्सा नहीं बनी हैं।
इस शो के बारे में बातचीत करते हुए अनूप ने बताया कि यह सीजन पिछले सीजन से हर मायने में अलग होगा। हम इस शो के माध्यम से इस बात को दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि कभी कभी जुर्म की कोई दस्तक, कोई क्लू पहले भी मिल जाती हैं। लेकिन हमारे ध्यान में ये बातें नहीं रहती।
इस बार ये शो उन्हीं दस्तकों के बारे में आगाह करेगा। ताकि कभी कभी आपकी आँखों के सामने जो कुछ भी घटना घटने वाली हों उसका अनुमान आप पहले से लगा लें।


Click it and Unblock the Notifications











