नाराज सुमित्रा-भैरव ने छोड़ा 'बालिका वधु'!
खबर है कि सुमित्रा ( स्मिता बंसल) और भैरव ( अनूप सोनी) अपने करेक्टर से अब खुश नहीं थे, अब उनके पास शो में कुछ बचा नहीं था करने को। शो की कहानी पूरी तरह से आनंदी-शिव और जगिया-गंगा के ईर्द-गिर्द घूमती है इसलिए दोनों ने नाराज होकर अब इस शो को छोड़ दिया है।
फिलहाल पिछले 6 सालों से दोनों ने अपने किरदारों को जिस तरह से पर्दे पर जिया है उसे देखकर हर किसी के दिल में बस एक ही बात आती है कि किसी भी लड़की के सास-ससुर सुमित्रा-भैरव जैसे ही हों। फिलहाल देखते हैं यह तो कहानी और टीवी का सिलसिला है जो आता-जाता रहेगा।
इससे पहले आनंदी के भी बदल जाने पर लोग थोड़े से हैरान तो हुए थे लेकिन फिर भी शो की टीआरपी में कोई फर्क नहीं पड़ा था। इसलिए धीरे-धीरे ही सही लोग सुमित्रा ( स्मिता बंसल) और भैरव ( अनूप सोनी) को भी शो में खोजना बंद कर देंगे। फिलहाल इन दिनों 'बालिका वधु' में बहुत कुछ घटित होने वाला है जो कि आनंदी के जीवन में काफी कुछ बदल देगा, इसलिए देखना ना भूलें कलर्स पर रात आठ बजे 'बालिका वधु'।


Click it and Unblock the Notifications












