Bigg Boss 12 :अनूप और जसलीन के झूठे रिश्ते के पीछे सलमान की प्लानिंग,तगड़ा झटका !
बिग बॅास 12 से भले ही अनूप जलोटा बाहर चले गए हों। लेकिन उनसे जुड़ी हुई कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। अनूप जलोटा ने इस बात का इकरार पहले कर लिया है कि जसलीन के साथ उनका कोई प्यार भरा रिश्ता नहीं है।
यह सब शो के लिए किया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने वीकेंड का वार पर बिग बॅास 12 के घर में एंट्री करके खुद जसलीन के सामने इस बात को साफ तौर पर रखा है।

लेकिन आप जानकर चौंक जायेंगे कि इस मामले पर किसी और का नहीं बल्कि सलमान खान का नाम आया है। अनूप जलोटा ने बिग बॅास के घर से बेघर होने के एक महीने बाद जसलीन के पिता और सलमान को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया।


Click it and Unblock the Notifications











