Bigg Boss 13 को लेकर सबसे बड़ी खबर, सलमान खान के साथ होगी अनूप जलोटा की एंट्री !
टीवी पर जल्द एक और शो बिग बॅास 13 का आगाज होने वाला है। इस शो को लेकर बैक टू बैक कई खबरें सामने आती जा रही हैं। हाल ही में ये खबर आयी थी कि बिग बॅास 13 को सलमान खान के साथ एक और कोई स्टार होस्ट कर सकता है।
ऐसा सुनने में आया था कि कैटरीना कैफ या फिर आलिया भट्ट इस शो को सलमान के साथ होस्ट करते हुए नजर आयेंगे। लेकिन अब इस मामले में बिग बॅास 12 के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट अनूप जलोटा ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि एक बार फिर से बिग बॅास में अनूप जलोटा नजर आ सकते हैं।

एक वेबसाइट से हुई बातचीत में अनूप जलोटा ने बताया है कि वह सलमान के साथ बिग बॅास 13 को होस्ट कर सकते हैं। जब अनूप जलोटा से ये पूछा गया कि वह इस बार किसके साथ घर में एंट्री लेना चाहेंगे तो उन्होंने कहा कि कैटरीना कैफ के साथ वह शो मं जाना चाहते हैं। वैसे अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये कह पाना मुश्किल है।
अनूप जलोटा के बयान से ऐसा मालूम होता है कि वह केवल अपनी ख्वाहिश जाहिर कर रहे हैं। ऐसा कुछ हुआ नहीं है। वैसे आपको याद ही होगा कि बिग बॅास 12 में अनूप जलोटा ने अपनी गर्लफ्रेंड बताकर जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली थी।
चलिए आपको दिखाते हैं जसलीन मथारू की वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications