जसलीन मथारू और अनूप जलोटा महाड्रामा, शादी पर भजन सम्राट ने कहा- मेरी बेटी जैसी हैं जसलीन
बिग बॉस 12 के एक्स कंटेस्टेंट जसलीन मथारू और अनूप जलोटा अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर अक्सर में चर्चा में रहते हैं। हाल में ही जसलीन मथारू ने इंस्टाग्राम पर शादीशुदा लुक में फोटो शेयर की। जिसमें वह मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में चूड़ा पहने नजर आईं। इसके बाद अफवाहें उड़ने लगी कि अनूप जलोटा और जसलीन मथारू ने शादी कर ली है। फिर क्या, ये बातें इतनी उड़ने लगी कि अनूप जलोटा को सफाई देने पड़ी।
हाल में ही एक इंटरव्यू में अनूप जलोटा ने कहा, क्या फिर से अफवाह। जसलीन मथारू मेरी बेटी जैसी हैं। मैं और उनके पिता उनके लिए एक अच्छा लड़का ढूंढ रहे हैं। हालांकि अभी बात नहीं बनी। वह मेरी बेटी जैसी हैं और मैं उनका कन्यादान करूंगा। मैं आज भी अपनी बात पर अटल हूं कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। बता दें इससे पहले जसलीन मथारू भी अपनी फोटो पर सफाई दे चुकी हैं।
Recommended Video
Jasleen Matharu संग शादी करने पर बोले Anup Jalota, बताया सच | FilmiBeat


Click it and Unblock the Notifications











