सिर पर रॉड, पैरों में चोट... पार्किंग को लेकर बुरी तरह पीटे गए टीवी एक्टर अनुज सचदेवा, अब कही ये बात
Anuj Sachdeva viral video: टीवी एक्टर अनुज सचदेवा, जिन्हें फिर सुबह होगी और इत्ती सी खुशी जैसे शोज से पहचान मिली है, हाल ही में अपनी ही हाउसिंग सोसाइटी में हुए हमले के बाद काफी परेशान हैं। अनुज का कहना है कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद वह अब भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं, क्योंकि आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बुधवार को अनुज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पूरी घटना के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके सिर और पैर में चोट आई है, लेकिन सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि अभी तक आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
अनुज ने कहा कि वह अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए बाहर निकले थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि सोसाइटी में एक कार गलत तरीके से पार्क की गई थी। उन्होंने इस बारे में ओनर्स ग्रुप में जानकारी दी और फोटो भी भेजी, ताकि गाड़ी सही जगह पार्क हो सके।
बात बढ़ी और मामला हिंसक हो गया
अनुज के मुताबिक, इसी बात पर एक व्यक्ति, जिसे प्रदीप सिंह बताया जा रहा है, भड़क गया। उसने अनुज को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। हालात बिगड़ते देख अनुज ने अपनी महिला दोस्त और अपने डॉग को वहां से हटने को कहा।
लेकिन इसके बाद आरोपी ने डंडा उठाकर अनुज पर हमला कर दिया और उनके सिर पर कई वार किए। इस हमले में अनुज घायल हो गए।
FIR दर्ज, लेकिन गिरफ्तारी का इंतजार
अनुज ने बताया कि उन्होंने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है और उन्हें मुंबई पुलिस और न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। हालांकि, अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि देर-सबेर दोषी को सजा जरूर मिलेगी।
पहले भी शेयर किया था सबूत
इससे पहले भी अनुज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आरोपी हाथ में लोहे की रॉड लेकर उनकी ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा था। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे वह गालियां देता है और हमला करता है। अनुज ने लोगों से इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की थी, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications











