Anuj Anupamaa: अनुपमा के खिलाफ जंग लड़ेगा अनुज, मंच पर आएंगे आमने-सामने और फिर...

Anuj Anupamaa Dance Show: टीवी शो 'अनुपमा' को देखना हर कोई पसंद करता है। लेकिन अब इस शो की फेमस जोड़ी यानी अनुज अनुपमा की जोड़ी आपस में कॉम्पटीशन करने वाली है।

Anuj Anupamaa Nach Baliye 10

Anuj Anupamaa Dance Show: 'अनुपमा' देश का टॉप मोस्ट टीवी शो है। इसमें सुधांशु पांडे और अन्य लोगों के साथ रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। जहां अनुपमा दिलों पर राज कर रही हैं, वहीं 'बिग बॉस 16' के बाद भारतीय टेलीविजन पर रिएलिटी शो की कमी हो गई है। लेकिन हालिया चर्चा के अनुसार, डांसिंग-बेस्ड रिएलिटी टीवी शो 'नच बलिए 10' का प्रीमियर जल्द ही होने वाला है। हालांकि इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चा काफी ज्यादा है और अब रूपाली गांगुली के बाद गौरव खन्ना का नाम 'नच बलिए 10' के लिए सामने आ रहा है।

गौरव खन्ना को किया गया कॉन्टेक्ट
'नच बलिए 10' एंटरटेनमेंट न्यूज में सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि यह काफी सालों बाद लौट रहा है और ऐसी अफवाहें हैं कि चैनल ने रूपाली गांगुली से डांस-आधारित टीवी शो में भाग लेने के लिए संपर्क किया है। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को 'नच बलिए 10' में हिस्सा लेने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अनुपमा और अनुज आएंगे आमने-सामने
अगर अफवाहें सच हैं, तो रूपाली गांगुली और उनके पति अश्विन के वर्मा 'नच बलिए 10' में गौरव खन्ना और आकांक्षा के साथ कम्पीट करते नजर आएंगे। रील लाइफ जोड़ी को अपने रील पार्टनर्स के खिलाफ खड़ा देखना दिलचस्प होगा और MaAn के फैंस असल में बहुत खुश होंगे।

युविका और प्रिंस ने जीता था पिछला सीजन
सामने आ रही खबरों के अनुसार प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को 'नच बलिए 10' की मेजबानी के लिए लव बर्ड्स से संपर्क किया गया है। उन्होंने शो साइन किया है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रिंस और युविका ने 'नच बलिए 9' का खिताब अपने नाम किया था, जो 2019 में हुआ था।

More from Filmibeat

Read more about: nach baliye anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X