Anuj Anupamaa: सारे गिले-शिकवे भूलकर अनुज पहुंचा अपनी अनु के पास, शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

Anuj Anupamaa

Anuj Anupamaa: टीवी शो अनुपमा में हाल ही में अनुज और अनुपमा की जुदाई का मौसम चल रहा है। अनुज छोटी के जाने के बाद अनुपमा को छोड़कर मुंबई आ गया है, जहां माया उसे अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ अनुपमा अपनी नई शुरुआत करना चाहती है।

रुपाली के पास पहुंचे गौरव
अनुज और अनुपमा इस वक्त एक-दूसरे से अलग हैं और फैंस ये दुआ कर रहे हैं कि दोनों जल्द ही फिर से एक हो जाएं लेकिन इस बीच अनुपमा से मिलने उसका अनुज पहुंच चुका है और उसके साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। जी हां, ये असल जिंदगी में हुआ है, टीवी की दुनिया में नहीं। हाल ही में अनुपमा का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपने बर्थडे की शानदार पार्टी दी और इस पार्टी में अनुपमा शो के लगभग सभी सितारे पहुंचे और इस पार्टी में अनुज यानी गौरव खन्ना भी पहुंचे और रुपाली गांगुली के साथ खूब फोटो शेयर कीं।

गौरव ने शेयर कीं फोटोज
रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना को यूं साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। इनकी फोटो में ही लोग अनुज यानी गौरव से अनुपमा के साथ फिर से जिंदगी गुजारने की बात कह रहे हैं। कई फैंस ने तो गौरव खन्ना का शुक्रिया अदा किया क्योंकि उन्होंने रुपाली के साथ फोटोज शेयर कीं।

फैंस की इच्छा
राजन शाही के शो अनुपमा अपनी इमोशनल स्टोरीलाइन से सभी के दिलों को छूने में कामयाब रहा है। यह महिला सशक्तिकरण और अनुपमा के खुश रहने के अपने अधिकार के लिए लड़ने के इर्द-गिर्द घूमती है। उसने अपने धोखेबाज पति वनराज को तलाक दे दिया और अनुज कपाड़िया में प्यार पाया। हालांकि, अनुपमा और अनुज की शादी अभी संकट में है। रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना इस शो में अनुपमा और अनुज कपाड़िया की भूमिका निभाते हैं। MaAn के फैंस इन दिनों परेशान हैं क्योंकि वे अलग हो गए हैं और चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द एकजुट हों।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X