Anuapamaa: वनराज की बेवफाई देखने के बाद काव्या दिखाएगी असली रंग, माया भी डालेगी अनुज पर डोरे

Anupamaa Spoiler Alert

Anupamaa Spoiler Alert: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि माया के किस करने पर अनुज परेशान हो उठा है और वो तुरंत अनुपमा से बात करने की कोशिश करता है लेकिन वो बात नहीं कर पाता है। दूसरी तरफ अनुपमा भी अनुज को काफी मिस करेगी लेकिन सबके बीच माया के चेहरे की खुशी दोगुनी हो गई है। अनुपमा सुबह-सुबह अपने घर चली जाती है तो बा को हैरानी होती है और वो अनुपमा को ताना देगी लेकिन बापूजी उन्हें डांट देंगे। बा ये भी कहेगी कि रात में उसने वनराज और अनुपमा को बात करते हुए देखा और जिस तरह से दोनों बात कर रहे थे और इतना ही सुनकर बापूजी का पारा हाई हो जाता है और वो कहते हैं अगर उसने या वनराज ने ऐसा सोचा भी तो वो अपना ऐसा रूप दिखाएंगे कि बा की रूह कांप जाएगी।

माया के मन में अनुज
उधर माया बीती रात के बाद सातवें आसमान पर है और वो अपने और अनुज के एक होने का सपना देख रही है। अनुज इस बात को लेकर सदमे में है कि उसे माया ने किस किया और अब वो इस बात से परेशान है कि वो अनुपमा को क्या बताएगा। अनुपमा अनुज और छोटी के आने का इंतजार करेगी और वो उनके वेलकम की तैयारियां करेगी। अनुज भी अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाते हुए घर जाना चाहिए, माया अनुज का ध्यान भटकाने की कोशिश करेगी लेकिन अनुज नहीं मानेगा और कहेगा कि उसे सीधे घर ही जाना है।

काव्या दिखाएगी असली रंग
वनराज भी अनुपमा की बातों को याद करेगा और तभी काव्या वहां आ जाती है और उससे बुरा बर्ताव करती है, जब वो उससे वजह पूछेगा तो वो कहेगी कि वनराज ने उससे सवाल-जवाब करने का हक खो दिया है। दरअसल, काव्या ने अनुपमा और वनराज की बातें सुन ली होती हैं इसलिए वो वनराज के ऊपर गुस्सा निकालती है। अनुपमा अनुज के आने की खबर पर कुछ ज्यादा ही खुश होती हैऔर खूब तैयारियां करती है। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि काव्या अपने एक्स हस्बैंड को घर पर बुलाएगी और यह देखकर वनराज को गुस्सा आएगा और फिर काव्या भी उसे पलटकर जवाब देगी। दूसरी तरफ माया अनुज से रात की बात बताने से मना कर देगी।

Read more about: anupamaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X