यौन उत्पीड़न के आरोपी अनु मलिक पर बढ़ा दबाव, छोड़ी इंडियन आईडल 11 के जज की कुर्सी
हाल ही में अनु मलिक काफी चर्चा में थे क्योंकि उनका इंडियन आईडल सीज़न 11 में जज बनकर आना किसी को रास नहीं आ रहा था। अनु मलिक पर यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। अब आखिरकार अनु मलिक ने खुद ही ये शो छोड़ दिया। दरअसल, राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस बारे में सोनी टीवी को नोटिस भेजा था।
हाल ही में अनु मलिक ने एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि उन्हें इस अपराध की सज़ा मिल रही है जो उन्होंने किया ही नहीं है। उनकी खुद दो बेटियां और वो ऐसा कुछ करने की सोच भी नहीं सकते हैं। इस आरोप के कारण उनकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई है।

अनु मलिक का कहना था कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है और उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है। गौरतलब है कि सिंगर सोना मोहापात्रा और नेहा भसीन ने खुलकर अनु मलिक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था।
वहीं सिंगर श्वेता पाठक ने भी माना था कि वो केवल 16 साल की थीं जब अनु मलिक उनसे ज़बरदस्ती अश्लील बातें करते थे और असहज महसूस करवाने की कोशिश करते थे। अनु मलिक ने पूछा था कि ये औरतें पहले कहां थीं।


Click it and Unblock the Notifications











