ये है मोहब्बतें: एक साल का लीप..अलग हो जाएंगे रमन-इशिता और रूही

स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में आने वाला है एक लीप जो बदल देगा रमन इशिता पीहू आदी और रूही की जिन्दगी।

By Goldi

जी हां आप बिल्कुल सही पढ़ रहें हैं आने वाले दिनों में शो ये है मोहब्बतें में दर्शकों को एक साल का लीप देखने को मिलेगा। जिसके बाद शो में वापस से ऑस्ट्रेलिया की कहानी को दिखाया जायेगा।

गपशप गलियारों के मुताबिक शो की कास्ट क्रू नवंबर के पहले हफ्ते में लीप के बाद के एपिसोड्स की शूटिंग करने ऑस्ट्रलिया जाएगी। बता दें शो में एक साल का लीप दिखाया जायेगा, जिसमे शगुन रमन इशिता से उसकी दोनों बेटियों को उससे दूर ऑस्ट्रेलिया ले आएगी। जिसके बाद रमन इशिता अपनी दोनों बच्चियों की खोज में ऑस्ट्रेलिया जायेंगें।

yhm take leap

जैसा की शो में अभी रमन-इशिता और आदी-आलिया की शादी दिखाई जा रही लेकिन आदी अलिया की शादी नहीं हो पाएगी। जिसका कारण होंगें शगुन और मणि। जिसके बाद शो में एक साल बाद की कहानी दिखाई जाएगी।

लीप के साथ ही शो में जल्द ही एक किरदार की एंट्री होने वाली है जोकि रूही अपोजिट नजर आयेगा। हालाँकि शो का नया किरदार कौन होगा इसकी डिटेल्स अभी बाहर नहीं आई है।

गौरतलब है कि, यह एकता कपूर का तीसरा टेलीविजन शो है जिसकी शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में होगी। इससे पहले कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और मेलबर्न में हो चुकी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X