सुशील के बाद एक और बिहारी बेटा बना 'करोड़पति'

यह शो आज की शाम प्रसारित होगा। सुशील के बाद अब एक और बिहारी बेटे जिनका नाम अनिल कुमार सिन्हा है, ने इस शो में एक करोड़ जीते हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण 9 नवंबर को किया जाएगा।
इस जीत का सेहरा पटना के रहने वाले अनिल कुमार सिन्हा ने अपनी सकारात्मक सोच के सिर बांधा। उन्होंने कहा कि वह इस शो में आने के लिए पिछले करीब 11 सालों से कोशिश कर रहे थे।
लेकिन मौका इस बार लगा। कौन बनेगा करोड़पति के सभी संस्करणों को मिला लिया जाए तो 11 वर्ष में अनिल सिन्हा शो के सातवें करोड़पति हैं। इससे पहले बिहार के ही सुशील कुमार में इस शो में पांच करोड़ रूपये जीते थे। जिसे जीतने के बाद सुशील कुमार ने कहा कि यह सब कुछ सपने के जैसा है, वो आईएस बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं।
amitabh bachchan अमिताभ बच्चन केबीसी कौन बनेगा करोड़पति टीवी बिहार bihar kaun banega crorepati kbc tv


Click it and Unblock the Notifications