केजरीवाल को रावण कहने वाली राखी सावंत के खिलाफ शिकायत

मालूम हो कि राखी सावंत ने अरविंद केजरीवाल को रावण की संज्ञा दी थी। इससे नाराज आरटीआई कार्यकर्ता मनोज कड़वासरा व आशीष जैन ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा है कि राखी सावंत ने अरविंद केजरीवाल को न केवल रावण की संज्ञा दी, वरन यह भी कहा कि वह राजनीति में आना चाहते हैं।
उन्होंने राखी सावंत के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। केजरीवाल हिसार जिले के सिवानीमंडी के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा ने कहा कि राखी सावंत के खिलाफ शिकायत को जांच के लिए सिविल लाइन थाना पुलिस को भेज दिया है। मामले की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
anna hazare arvind kejriwal अन्ना हजारे अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार राखी सावंत लोकपाल बिल corruption lokpal bill rakhi sawant


Click it and Unblock the Notifications