कपिल के शो में दिखेंगे ये शख्स..ऐसा तो कभी न सोचा था!
कपिल के शो में हमेशा ही कोई न कोई बड़े स्टार अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते रहते हैं। इस बार आने वाले एपिसोड में आप ऐसे शख्स को कपिल के शो में देखेंगे जिन्हें न हमने न आपने आने का नहीं सोचा होगा। जी हां...हम बात कर रहे हैं अन्ना हज़ारे की।

गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता किसन बाबूराव हजारे उर्फ अन्ना हजारे अपने जिंदगी पर आधारित आने वाली फिल्म 'अन्ना : किसन बाबूराव हजारे' के प्रमोशन के सिलसिले में लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होंगे।
चैनल के सूत्रों के मुताबिक अन्ना हजारे ने शो के लिए शूटिंग की जिसे जल्द ही प्रसारित किया जाएगा। वह अपनी बायोपिक का प्रमोशन करने के लिए आ रहे हैं। जाहिर तौर पर ये शो एक रोचक कॉसेप्ट बनने जा रहा है।
तुम नखरीले तो हम भी कुछ कम नहीं..ऐसे कॉम्पिटीशन कर रहे हैं टीवी स्टार्स!
सूत्रों के मुताबिक, "अन्ना हजारे शुक्रवार देर शाम शो के लिए शूटिंग को पूरा किया। वह पहली बार किसी टीवी शो का हिस्सा बनेंगे।
आपको बता दें कि वो पहली बार किसी टीवी शो का हिस्सा बने हैं। वह कपिल के इस शो पर अपनी बायोपिक का प्रचार करने के लिए पहुंचे। शूटिंग से पहले ही ये बात सोशल मीडिया पर फैल चुकी थी।
OUCH..नए लोग आए नहीं कि पुरानी को भूल गए...Not Fair!
इस फिल्म की शूटिंग अन्ना के पैतृक गांव रालेगण सिद्धी, अहमदनगर (महाराष्ट्र), मुंबई, नई दिल्ली, जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में की गई है।
फिल्म का निर्माण राइज पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड और निर्देशन शशांक उदापुरकर ने किया है। पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे शशांक, मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हैं।
न रिश्ते न नाते..सिर्फ काम काम और काम..बोलीं एशिया की सेक्सी एक्ट्रेस!


Click it and Unblock the Notifications


















