Sorry शाहरुख..Sorry दीपिका..इन्होंने तो आपको पहचाना ही नहीं!
अन्ना अपनी आगामी बायोपिक 'अन्ना : किसान बाबूराव हजारे' का प्रचार करने के लिए लोकप्रिय कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा बनने शो के सेट पर पहुंचे। इस एपिसोड का प्रसारण इसी सप्ताह हुआ। 79 साल के अन्ना हज़ारे ने इस दौरान कपिल के शो में काफी एंजॉय भी किया।

ब्रेकअप के बाद इस Ex कपल ने किया ये काम..सब रह गए हैरान!
अन्ना ने इस दौरान एंजॉय तो किया ही साथ ही अपने जीवन की काफी सारी बातें भी शेयर कीं। अन्ना ने कपिल के शो पर लोकपाल बिल और आरटीआई एक्ट के बारे में भी बात की। इसी के साथ अनशन के मुद्दे को भी इस शो में अलग ही अंदाज़ से उठाया गया।
कपिल के शो में अन्ना ने अपने बचपन और जवानी के दिन भी याद किए। अन्ना ने बताया कि वो उस समय फिल्म के फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा करते थे।
इस दौरान कपिल ने कुछ बॉलीवड सितारों की तस्वीरें भी अन्ना को दिखाई, जिसमें वो दिलीप कुमार और वैजंती माला को तो पहचान गए, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि वो शाहरुख खान और दीपिका पादूकोन को पहचान ही नहीं पाए।
नागिन 2 का धमाकेदार ट्विस्ट..कुछ ऐसा होगा FIRST एपिसोड!
वहीं इस शो की नानी उर्फ अलि अस्गर अपनी करामात किए बिना कैसे रह सकते हैं। उनके फ्लर्ट से तो अन्ना भी नहीं बच पाए। नानी ने कहा कि जो लड़की आपसे शादी करती वो काफी किस्मत वाली होती, क्योंकि ज्यादा खाना नहीं बनाना पड़ता।
दरअसल, अपने जीवन पर बनी बायोपिक के प्रमोशन के लिए पहुंचे अन्ना से कपिल शर्मा ने शो के दौरान अपने अंदाज में कई सवाल पूछे। जिसमें एक सवाल था कि अन्ना जब सेना में थे तब क्या वो वहां मुफ्त शराब पीते थे या नहीं।
इस पर अन्ना ने जवाब देते हुए कहा कि पहले वो हर रोज 2 पेग रम पिया करते थे, हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि फिर विवेकानंद की किताबें पढ़ने के बाद उनका ह्रदय परिवर्तन हो गया और तब से लेकर आजतक उन्होंने फ्री में रम मिलने पर भी इसे हाथ तक नहीं लगाया है।


Click it and Unblock the Notifications





