एक्टर-एक्ट्रेस के बीच हुई लड़ाई..एक-दूसरे को जड़ा थप्पड..और फिर..
सेट पर टेलिवीज़न स्टार्स के बीच झगड़ा होना आम बात सी हो गई है। अक्सर किसी न किसी के झगड़े की खबरें आती ही रहती हैं। लेकिन क्या हो कि ये झगड़ा एक्टर और एक्ट्रेस के बीच हो। चलो ये भी आम बात सी हो गई है। लेकिन ज़रा सोचो कि एक्टर और एक्ट्रेस के बीच सेट पर हो जाए हाथापाई..तो क्या कहेंगे।

जी हां..ऐसा हुआ है सीरियल 'ये वादा रहा' के सेट पर। दरअसल, सीरियल में कार्तिक और सुर्वी का किरदार निभाने वाले अंकुश अरोड़ा और सोनल के बीच सेट पर कुछ कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे के गाल पर थप्पड़ ही जड़ दिया।
#Promo...श्वेता के कई हॉट लुक को पछाड़ देगा ये अंदाज़..
हुआ यूं कि ये दोनों सेट पर रिहर्सल कर रहे थे। जहां अंकुश ने सोनम से कह दिया कि ठीक से रिहर्सल करें। बस इतने में ही मैडम का पारा हाई हो गया और चिल्ला पड़ीं वो उन्हें न सिखाएं कि कैसे रिहर्सल करनी है।
इतने में बात इतनी आगे बढ़ गई कि सोनल ने अपने ही को-स्टार अंकुश को ज़ोरदार थप्पड़ जड़ दिया। अब ऐसे में अंकुश को भी गुस्सा आ गया और पलट कर उन्होंने भी थप्पड़ मार दिया।
ट्वीट के बाद हुआ विवाद..कपिल ने कहा सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाई!
मामला इतना बढ़ गया कि वहां पुलिस आ गई और पूरे मामले को शांत कराया। आपको बता दें कि सोनल और अंकुश ज़ी टीवी के शो 'ये वादा रहा' में बतौर लीड रोल काम कर रहे हैं, और दोनों को ही काफी प्यारा कपल दिखाया गया है।
बहरहाल, आगे जानते हैं कि ऐसे और कितनी लड़ाइयां हुई सेट पर..
सीरियल मेरी सासु मां के सेट पर हिबा नवाब और आंचल खुराना के बीच भी ऐसी ही लड़ाई हुई थी।
सीरियल दीया और बाती हम में भी दीपिका सिंह ने अनस राशिद को थप्पड़ मारा था।
साथ निभाना साथिया में गोपी यानि देवोलिना भट्टाचार्जी के बीच अनबन हुई थी।
सीरियल टशन ए इश्क में जैसमीन भसीन और ज़ैन इमाम के बीच झगड़ा हुआ था। हालांकि इनका झगड़ा बेकार की बात पर हुआ था जो कुछ ही देर में सुलझ गया था।


Click it and Unblock the Notifications





