अंकिता लोखंडे का फर्स्ट पीरियड.. अंडरवियर में खून देखकर घबरा गया था भाई, मां से कही थी ये बात

Ankita Lokhande First Periods- पीरियड्स आना किसी भी महिला के लिए काफी नॉर्मल से बात मानी जाती है। लेकिन इसका पहला एक्सपीरिएंस हमेशा से ही काफी बुरा होता है क्योंकि तब इतना ज्ञान नहीं होता है।
अंकिता लोखंडे का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पहले पीरियड की घटना बता रही हैं कि क्या हुआ था। अंकिता का कहना था कि भाई ने उनका ब्लड देखा था और वो चिल्लाने लगा था, काफी घबरा गया था। अंकिता लोखंडे का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।
अंकिता लोखंडे का पहला पीरियड
अभिनेत्री इस दौरान एक पॉडकास्ट में थीं। अंकिता लोखंडे ने कहा, ''जब मुझे मेरा पहला पीरियड आया था तो मैं बाथरूम में गई और खून बह रहा था। तो मुझे इतना अजीब लगा क्योंकि तब इतना नॉलेज नहीं था। मैं 6-7 में पढ़ती थी और मैने ऐसे पैंटी उतारी और रख दी। अर्पण गया बाथरूम और उसने वो देख ली और उसको वो ब्लड दिखा और मम्मा के पास आकर बोली की मिंकी मरने वाली है क्या, अब उसको नहीं मारूंगा।
तब लड़कों को भी इतना नॉलेज नहीं था और हमको भी नहीं था। हमारे यहां फंक्शन होता है, जब पीरियड्स आते हैं लड़की के तो हल्दी रूमप किया जाता है। उसको गिफ्ट मिलते हैं वो एक बड़ा सेलिब्रेशन होता है। ये सारी चीजें हो रही थीं और मेरे समझ में नहीं आ रहा था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा है। लेकिन बाद में पता चला कि वो एक अच्छा साइन है और अब आप एक औरत हैं।''
अंकिता लोखंडे ने कई टीवी सीरियल्स के साथ साथ फिल्मों में भी काम किया है। बिग बॉस जैसे रियालिटी शो में भी वो रही हैं। बता दें कि उन्होने विक्की जैन से शादी की है जो कि हमेशा उनके साथ मस्ती मजाक करते रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











