नशे में धुत Ankita Lokhande का वीडियो वायरल, बोलीं- 'प्लीज बस करो, रिक्वेस्ट कर रही हूं'

Ankita Lokhande Drunk- होली के खत्म होने के बाद कुछ ऐसे वीडियोज सामने आ रहे हैं जो कि काफी फनी है और लोग मजे ले रहे हैं। कहीं सितारों के डांस के वीडियोज तो कहीं मस्ती करती अभिनेत्रियां आपको हंसाने पर मजबूर करने वाली हैं।
इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का वायरल हो रहा है जिसमें वो रंगे से सनी हुई हैं और कार के अंदर कुछ ऐसा कर रही हैं जिसके बाद लोग ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल अंकिता लोखंडे नशे में धुत नजर आ रही हैं और कार के अंदर बैठकर बार बार रिक्वेस्ट कर रही हैं कि उनकी तस्वीरें और वीडियो ना ली जाएं। इस दौरान अंकिता अकेली नहीं हैं बल्कि उनके पति विक्की जैन साथ में बैठे नजर आ रहे हैं।
बीते दिन रेड साड़ी में अंकिता लोखंडे रंग खेलते हुए डांस कर रही थी। ढोल बज रहे थे और पति विक्की के साथ वो लगातार थिरकती दिख रहीं थीं। फिलहाल इस वीडियो के सामने आने के बाद आपको कैसा लग रहा है?
{embed-poll}
लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
अंकिता लोखंडे के इस वीडियो पर लोग मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा, ''पोस्ट करने की इतनी जल्दी क्या है???'' होली है। एक ने लिखा, ''पूरी तरह से नशे में है।'' एक ने लिखा, ''पी हुई है।'' एक ने लिखा, ''इतना क्यों पी लेती हो कि समझ नहीं आता।'' एक ने लिखा, ''होली के रुझान आने शुरु हो गए हैं।'' इस तरह से लगातार लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर अंकिता ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
मशहूर अभिनेत्री
पवित्र रिश्ता में सुशांत सिंह राजपूत के साथ धमाका करने वाली अंकिता लोखंडे को भला कौन नहीं जानता है। इस सीरियल से दोनों घर घर में मशहूर हो गए थे। इस दौरान सुशांत और अंकिता का अफेयर भी हुआ था।
ना सिर्फ टीवी बल्कि अंकिता लोखंडे ने कई शानदार फिल्मों में भी काम किया है और पसंद की गई हैं। आखिरी बार उनको कंगना रनौत के साथ फिल्म मणिकर्णिका में देखा गया था। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications