अंकिता लोखंडे के बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज, शादी का ऐलान, तस्वीरें वायरल
टीवी शो पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे जल्द शादी करने वाली हैं। ये हम नहीं बल्कि खुद वह इस बात का इशारा अपनी इन तस्वीरों के जरिए देती हुई नजर आ रही हैं। अंकिता अपने करियर के शुरुआत से लेकर अभी तक अपने प्रोफेशनल जिंदगी से अधिक निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रही हैं।
हाल ही में अंकिता ने कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका से अपना सफल डेब्यू किया। इसी दौरान इस बात का भी खुलासा हुआ कि वह बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। हो सकता है कि इस साल के अंत तक शादी भी कर ले। हालांकि इस पर अंकिता का कोई बयान नहीं आया।

अब अंकिता ने अपने बॅायफ्रेंड विक्की के साथ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर सरेआम विक्की शादी के लिए अंकिता को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications