Bigg Boss 17: फेमस कपल अंकिता लोखांडे अपने पति विक्की जैन के साथ सलमान खान के शो में लेंगी हिस्सा!

Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपने रियालिटी शो बिग बॉस को लेकर बहुत चर्चा में रहते हैं। फैंस का पसंदीदा रियालिटी शो है बिग बॉस। अब जब ओटीटी बिग बॉस 2 खत्म हो गया है तो फैंस को टीवी के बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) का इंतजार है। इस शो को लेकर खबर है कि टीवी के फेमस कपल अंकिता लोखांडे और विक्की जैन इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।
सलमान खान का शो बिग बॉस 17-
'बिग बॉस' का 17वां सीजन अक्टूबर से शुरू किए जाने की उम्मीद की जा रही है। सलमान खान के रियलिटी शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट्स को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। यह रियलिटी शो फैंस का पसंदीदा शो है इसीलिए फैंस इसका इंतजार लंबे समय से करते हैं।
विक्की जैन और अंकिता लोखांडे शो का हिस्सा-
सलमान खान के शो बिग बॉस 17 को लेकर खबर आई है कि 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखांडे अपने पति विक्की जैन के साश शो का हिस्सा बनेंगी। बता दें कि अब तक कई स्टार्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के नाम सामने आए हैं जो इस बार 'बिग बॉस' के घर में दिखाई दे सकते हैं।
शो में हिस्सा लेगें वालों की इस लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा, दिव्यांका त्रिपाठी, मोहसिन खान, आवेज दरबार, अंजलि अरोड़ा, सुरभि ज्योति और अंजुम फकीह का नाम शामिल है। फिलहाल किसी के नाम पर पुष्टि नहीं हुई है।
ई-टाईम्स में छपी एक खबर के मुताबिक सूत्रों ने कंफर्म किया है कि अंकिता लोखांडे सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस का 17' में भाग लेंगी। उनके पति विक्की जैन भी उनके साथ शो में एंट्री लेंगे। हालांकि इस बारे में अंकिता या उनके पति की तरफ से कोई कंफर्मेशन नहीं आई है। परंतु सोशल मीडिया पर शो को लेकर अभी से नई नई अपडेट आने लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
