..................... ankita lokhande wedding date ankita lokhande to marry Vicky Jain marriage details reveals | अंकिता लोखंडे की शादी की तैयारियां शुरू? इस दिन लेंगी बॉयफ्रेंड विकी जैन संग लेंगी 7 फेरे!- डिटेल - Hindi Filmibeat

अंकिता लोखंडे की शादी की तैयारियां शुरू? इस दिन बॉयफ्रेंड विकी जैन संग लेंगी 7 फेरे!- डिटेल

अंकिता लोखंडे और विकी जैन कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब वो समय आ गया है जब अंकिता लोखंडे बॉयफ्रेंड विकी जैन से शादी रचाने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में अंकिता लोखंडे की शादी की तारीख का जिक्र किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाला है। अंकिता और विक्की तीन साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर साथ में वीडियो तस्वीरों में नजर आते हैं। अंकिता खुद शादी को लेकर कई बार कह चुकी हैं कि वह विकी से ही शादी करेंगी।

ankita lokhande

ETimes के अनुसार, अंकिता-विकी जैन दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि कथित तौर पर 12 दिसंबर, 13 और 14 दिसंबर की तारीखों पर अंकिता और विकी सोच विचार कर रहे हैं।

खबर का दावा है कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों दोस्तों और परिवार दंपति ने जाहिर तौर पर अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को सूचित किया है और यहां तक ​​​​कि निमंत्रण भी संसाधित किए हैं, जो जल्द ही भेजे जाने की उम्मीद है।

हालांकि इस खबर पर अभी तक ऑफिशियल तौर पर अंकिता लोखंडे ने रिएक्ट नहीं किया है। अभी अंकिता-विकी जैन दोनों को साथ में दिवाली पार्टी में देखा गया था जहां दोनों एक दूसरे के बेहद करीब और किस करते नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X