..................... Ankita Lokhande vulgar dance video with samarth jurel from a party is getting viral on internet - Hindi Filmibeat

पति के साथ पार्टी में पहुंची Ankita Lokhande, लेकिन किसी और के संग ही अश्लील डांस करने लगी हसीना

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Video: 'बिग बॉस 17' से अंकिता बाहर आ चुकी हैं और फिनाले के बाद उन्होंने बीते दिन पहली बार अपनी झलक दिखाई है। अंकिता अपने पति विक्की के साथ एक रेस्तरा में डिनर करने पहुंचीं, जहां उनके साथ उनके और भी दोस्त मौजूद थे। इस पार्टी से अंकिता के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

अंकिता लोखंडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पार्टी में नाचती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों को लग रहा कि अंकिता कितनी मस्ती कर रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंटे समर्थ जुरेल भी दिख रहे हैं। इस वीडियो में वो समर्थ के साथ हेंडशेक भी करती हैं, जो बिग बॉस में काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

अब समर्थ और अंकिता का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अंकिता की इन हरकतों को लेकर बहुत ट्रोल कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें सुना रहे हैं।

आपको बता दें, बिग बॉस में रहते हुए विक्की और अंकिता का रिलेशनशिप काफी चर्चा में आया था। खबरें यह भी आ रही थीं कि बिग बॉस से बाहर जाने के बाद ये दोनों तलाक ले लेंगे। लेकिन इस बात पर विक्की ने अपना रिएक्शन दिया है और कहा है कि एक रिश्ता खूबसूरत होता है और लंबे समय तक चलता है जब आपको अपनी बात कहने की आजादी हो, एक-दूसरे के साथ मजे करें, दोस्त बन सकें।

उन्होंने आगे कहा- 'अंकिता और मैं अपने रिश्ते में इतने मजबूत रहे हैं कि हम जानते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए हम साथ रहेंगे। ये इतनी एक एडवर्स सिचुएशन थी जो हमने अपने रिश्ते के शुरुआती दौर में देखी थी और अब हम इससे कैसे बाहर आते हैं और समस्याओं को कैसे सुधारते हैं, इस पर हमारा मुख्य ध्यान होगा।

Read more about: ankita lokhande
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X