अंकिता लोखंडे और विकी जैन की शादी: मेहंदी- संगीत फंक्शन में जमकर नाचे कपल, यहां देंखे PHOTOS
एक तरफ जहां विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दूसरी ओर सेलिब्रिटी कपल अंकिता लोखंडे और विकी जैन भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सात फेरे लेने से पहले दोनों प्री- वेडिंग फंक्शन जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।
अंकिता और विकी के मेहंदी और संगीत फंक्शन की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। अंकिता के प्री- वेडिंग फंक्शन में कई टेलीविजन कलाकार भी शामिल रहे। बता दें, विकी जैन पेशे से बिजनेसमैन और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

अंकिता लोखंडे और विकी जैन की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए ही हुई थी। इसके बाद दोनों कई बार मिले और फिर दोनों को प्यार हो गया। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। अंकिता और विकी अक्सर कई मौकों पर एक दूसरे के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करते नजर आ चुके हैं। वहीं, अब दोनों के प्री- वेडिंग तस्वीरें फैंस का दिल मोह रही हैं।

संगीत सेरेमनी
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी- संगीत की रस्म की फोटोज शेयर की है। जिसमें एक्ट्रेस शादी की रस्म में झूमकर नाचती गाती दिख रही हैं।

तस्वीरें हो रही हैं वायरल
अंकिता और विकी के शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं और फोटोज- वीडियोज भी सोशल मीडिया पर सामने आने लगे हैं। अंकिता के प्री- वेडिंग फंक्शन में कई टीवी कलाकार शामिल रहे।

शादी का जश्न
सामने आए एक वीडियो में अंकिता शादी के जश्न में पूरी तरह डूबी नजर आ रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सारा अली खान का गाना चकाचक बजता सुनाई दे रहा है।

मेहंदी की तस्वीरें
इससे पहले अंकिता की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इन तस्वीरों में अंकिता मशहूर मेहंदी आर्टिस्ट वीना नागदा के साथ नजर आ रही थीं।

खूबसूरत कपल
अंकिता लोखंडे एक ओर जहां बेहद खूबसूरत दिख रही हैं तो वहीं दूसरी ओर विकी भी काफी डैशिंग दिख रहे हैं।एक तस्वीर में तो विकी, अंकिता को गोदी में उठाकर डांस करते दिख रहे हैं।

अंकिता ने शेयर की तस्वीरें
इन फोटोज के साथ अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'जो प्यार हम शेयर करते हैं, उससे मेरी मेहंदी बहुत खूबसूरत, बहुत मीनिंगफुल और बहुत यादगार दिख रही है।'

हो गई सगाई
12 दिसंबर को अंकिता और विकी ने एक शानदार एंगेजमेंट पार्टी भी दी.. जिसमें इनकी सगाई हुई। दोनों ने स्टेज पर एक दूसरे को अंगूठी पहनाई, इस दौरान बैकग्राउंड में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता का टाइटल गाना बजता सुनाई दिया।एंगेजमेंट पार्टी में विकी और अंकिता के परिवार के अलावा कई दोस्तों ने शिरकत की।


Click it and Unblock the Notifications











