अंकिता लोखंडे और विकी जैन की शादी की रस्मे शुरू, शेयर की प्यारी सी तस्वीर
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी करने वाली हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरूआत हो चुकी है। अंकिता लोखंडे ने होने वाले पति विकी जैन के साथ कई तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह शादी के फंक्शन एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।
कुछ दिनों पहले अंकिता लोखंडे अपने दोस्तों के साथ प्री-वेडिंग पार्टी करती नजर आई थीं जहां रश्मि देसाई के साथ वह खूब नाचती एन्जॉय करती दिखी थीं।आज यानी 3 दिसंबर से उनके प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो गए हैं। प्री-वेडिंग के जश्न की पहली तस्वीर अंकिता लोखंडे ने शेर करते हुए लिखा- "पवित्र #AnVikikahani #preweddingfestivities (sic)।"

अंकिता लोखंडे की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन मराठी अंदाज में होते नजर आ रहे हैं। दोनों ने पांरपरिक पोशाक पहनी हुई है। बता दें अभी तक दोनों ने शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया है। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
हाल में ही अंकिता लोखंडे ने होने वाले पति विकी के लिए इमोशनल नोट भी लिखा था। अंकिता ने कहा था कि मैं जिंदगी में मिली निराशा और दिल टूटने के बाद किसी पर भी यकीन नहीं कर पाती और खुद जिंदगी में टूट गई थी लेकिन जब तुसमे मिली तो खुद पर विश्वास करना शुरू किया।
बता दें अंकिता लोखंडे ने टीवी के बाद बॉलीवुड में कंगना रनौत की मणिकर्णिका से डेब्यू किया। इस फिल्म में अंकिता का रोल छोटा जरूर था लेकिन अहम हिस्सा था। इसके अलावा वह जी5 पर पवित्र रिश्ता में एक बार फिर नजर आईं।


Click it and Unblock the Notifications











