VIDEO: मां बनीं अंकिता लोखंडे, प्यारी राजकुमारी के स्वागत का पहला वीडियो शेयर कर बताया नाम

Ankita Lokhande Vicky Jain Becomes Parents: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में काफी शानदार तरीके से बैलेंस बनाकर चलती हैं। एक्ट्रेस विक्की जैन के साथ शादी के बाद भी इसे काफी अच्छे से मेंटेन किए हुए है। वहीं अब अंकिता लोखंडे ने अपनी और विक्की के मां-बाप बनने की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है।
अंकिता लोखंडे ने प्यारी सी राजकुमारी का अपने घर में स्वागत किया है जिसके साथ ये कपल भी पेंरेट बन चुका है। इससे पहले आप कुछ और समझें आपको बता दें कि अंकिता और विक्की एक प्यारी सी बिल्ली अपने घर लेकर आए हैं। अंकिता और विक्की दोनों की पेट लवर है और दोनों को बिल्लियां काफी पसंद हैं। ऐसे में उन्होंने एक बिल्ली का अपने घर पर स्वागत किया है।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों ही इस बिल्ली के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। ये कपल इस बिल्ली के साथ खूब मस्ती करता और खेलता दिखाई दे रहा है। अंकित ने इस बिल्ली के स्वागत में लंबा पोस्ट भी लिखा है।
वह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं, 'हमारे परिवार में हमारी छोटी राजकुमारी माऊ लोखंडे जैन का स्वागत है। आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं। मम्मी और डैडी आपसे अभी से बहुत प्यार करते हैं। आपकी छोटी-छोटी म्याऊं और दुलार ने हमारा दिल चुरा लिया है। आपके छोटे पंजे हमारे जीवन में अपार खुशियां और खुशियां लाएं। हमें बहुत-बहुत बधाई हो। हम प्राउड पेरेंट्स हैं। हम तुम्हारे साथ एडवेंचर, खुशियों के पल बिताने के लिए काफी उत्साहित हैं। हमारी प्यारी बेटी हम तुमसे अभी से बहुत प्यार करते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications