ब्वॉयफ्रेंड के साथ अंकिता लोखंडे का रोमांटिक वैलेंटाइन डे, स्विमिंग पूल में Hot, देखिए तस्वीर
कोरोना लॅाकडाउन के बाद हर कोई बाहर जाकर अपने परिवार के साथ समय बिता रहा है। ऐसे में भला अंकिता लोखंडे कैसे पीछे रहती। अंकिता लोखंडे ने इस साल के अपने वैलेंटाइन डे को और भी खास बनाया। जहां वह अपने ब्वॅायफ्रेंड विक्की जैन के साथ शिमला के लिए निकल गईं। अंकिता ने अपने इस प्यार भरे सफर की हर जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। फ्लाइट से लेकर होटल पहुंचने तक और फिर ब्लैक मोनोकनी में भी अंकिता ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की।
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में होटल के स्वीमिंग पूल से दो छोटो वीडियोज शेयर किए हैं। यहां अंकिता लोखंडे पूल में वॅाक करती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्हें पूल के बाहर सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम को विक्की जैन के साथ कई सारी तस्वीरों और वीडियो से भर दिया है।

एक तस्वीर में वह विक्की जैन को किस करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के कई महीने बाद अंकिता सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं। जहां पर अपने जन्मदिन से लेकर कई डांस वीडियो भी उन्होंने शेयर किए हैं। विक्की जैन को अंकिता लंबे समय से डेट कर रही हैं।
चर्चा है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी भी कर सकते हैं। अंकिता कई बार विक्की के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। वहीं खबर ये भी तय है कि अंकिता वेब की दुनिया में कदम रखने वाली हैं, वो भी अपने लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता के नए सीजन के साथ। मुमकिन है कि वेकेशन के बाद अंकिता लोखंडे सीधे अपने काम पर लौट कर आ जाएं।
अंकिता ने सुशांत के निधन के बाद लगातार उनके सपोर्ट में अपनी आवाज उठाई है। अंकिता ने सुशांत के साथ ब्रेकअप पर ये कहा था कि दोनों की दोस्ती हमेशा रहेगी। सुशांत के निधन के बाद अंकिता ने अपनी दोस्ती का रिश्ता निभाते हुए दिखाई दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
