#Gossip - कोई लौट के आया है से ये एक्ट्रेस हुईं OUT..अंकिता लोखंडे IN

कोई लौट के आया है से कहा जा रहा है कि सुरभी ज्योति एक्ट्रेस आउट हो गईं हैं और इनकी जगह लेंगी अंकिता लोखंडे। पढ़िए पूरी स्टोरी।

By Shweta

पवित्रा रिश्ता से रातों रात सुर्खियों में आई अंकिता लोखंडे पवित्रा रिश्ता के बाद किसी भी शो का हिस्सा नहीं बनी हैं और उनके फैन्स जाहिर हैं काफी समय से इंतजार कर रही हैं कि वो किसी शो या सीरियल में नजर आए। पवित्र रिश्ता के अलावा अंकिता लोखंडे कुछ रिएलिटी शो में जरुर नजर आईं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रही थी कि अंकिता लोखंडे एकता कपूर के साथ फिर से एक सीरियल में नजर आएंगी और सीरियल का नाम मंगलसुत्र होगा।हालांकि खुद अंकिता लोखंडे ने इसे सिरे से नकार दिया था। अब खबर ये आ रही है कि अंकिता लोखंडे सीरियल कोई लौट के आया है में सुरभी ज्योति कि जगह ले सकती हैं।

ankita-lokhande-to-replace-surbhi-jyoti-in-koi-laut-ke-aaya-hai

दरअसल कहा जा रहा है कि ये सीरियल ऑफर हुआ है । इसकी वजह ये है कि सुरभी ज्योति को लगातार काफी प्रोजेक्ट मिल रहे हैं और वो अब इस सीरियल को छोड़कर नए प्रोजेक्ट में अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने सीरियल को छोड़ने का मन बना लिया है।

अब अगर सुरभी ज्योति शो छोड़ेंगी तो मेकर्स अंकिता लोखंडे को शो में लाना चाहते हैं। हालांकि सुरभी ज्योति शो को छोड़ने की खबर को अफवाह बता रही हैं। अब आगे देखना ये है कि कौन सी खबर पक्की साबित होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X