..................... Ankita lokhande talked about trolling, Sushant Singh Rajput and Rhea Chakraborty। अंकिता लोखंडे ने ट्रोलिंग, सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पर की बात - Hindi Filmibeat

सुशांत के निधन के बाद ट्रोलिंग पर, भड़कीं अंकिता लोखंडे- जब चाहा देवी बना दिया, रिया को नहीं जानती

अंकिता लोखंडे एक बार फिर से पवित्र रिश्ता के नए सीजन के साथ वापसी कर रही हैं। अंकिता लोखंडे एक बार फिर से उन सारे सवालों का जवाब दे रही हैं जो कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के साथ जुड़ा हुआ है। सुशांत को निधन को एक साल हो गया है। सुशांत के साथ अपनी यादों के साथ अंकिता लोखंडे भी आगे बढ़ गई हैं।

लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने ट्रोलिंग को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। ट्रोल करने वाले लोगों को अंकिता लोखंडे ने करारा जवाब दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे ने कहा कि लोगों का जब मन होता है तब मुझे देवी बना देते हैं। जब नहीं लगता है तो मर्जी से उतार देते हैं।

Ankita lokhande,

बीते चार साल से सुशांत मेरी जिंदगी में नहीं था। किसी और का गुस्सा मुझ पर निकालने का कोई मतलब नहीं है। जिन हालातों से मैं अकेली गुजरी हूं उसके बारे में केवल मैं ही जानती हूं। मैं क्या महसूस किया और करती हूं ये कोई महसूस नहीं कर सकता।

रिया चक्रवर्ती और सुशांत का रिश्ता

रिया चक्रवर्ती और सुशांत का रिश्ता

रिया चक्रवर्ती और सुशांत के रिश्ते पर सवाल पूछने पर अंकिता लोखंडे ने कहा कि मैं रिया को नहीं जानती। तो मैं क्या कहूंगी, मुझे सुशांत और रिया के रिश्ते के बारे में पता नहीं था। मैंने वैसे भी उसके बारे में कभी बात नहीं की। वो जहां हो भगवान उसको आशीर्वाद दें।

मैं रिया को नहीं जानती- अंकिता लोखंडे

मैं रिया को नहीं जानती- अंकिता लोखंडे

अंकिता लोखंडे ने आगे कहा किमैंने किसी से कोई संबंध नहीं बिगाड़ा है। क्योंकि मेरा किसी से कोई संंबंध नहीं है। मेरा जिससे रिश्ता था मैं उसके लिए खड़ी रही हूं। अंकिता लोखंडे ने ये भी साफ किया कि वो रिया चक्रवर्ती के साथ बिग बॅास 15 का हिस्सा नहीं बनने जा रही हैं।

6 साल बाद अंकित-सुशांत का ब्रेकअप

6 साल बाद अंकित-सुशांत का ब्रेकअप

गौरतलब है कि साल 2016 में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का ब्रेकअप हो गया था। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर ही हुई थी। 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X