ब्वॉयफ्रेंड विकी जैन से शादी कर रही हैं अंकिता लोखंडे, खुद बताई प्लानिंग- डेस्टिनेशन वेडिंग होगी

By Filmibeat Desk

पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे एक बार फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अंकिता लोखंडे ये पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह विकी जैन को लंबे समय से डेट कर रही हैं। अंकिता लोखंडे आए दिन सोशल मीडिया पर विकी जैन को लेकर कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

विकी जैन के लिए अंकिता लोखंडे कई बार तस्वीरों के साथ अपना प्यार जाहिर कर चुकी हैं। कई बार इसकी चर्चा रही कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन अपनी शादी की डेट तय कर चुके हैं।

Ankita lokhande

लेकिन कभी इस पर अंकिता लोखंडे ने खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे ने ये राज खोला है कि वह विकी जैन से कब और कैसे शादी करने जा रही हैं। दोनों तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मेरे लिए प्यार की एक जरूरत है

मेरे लिए प्यार की एक जरूरत है

बॅालीवुड बबल को दिए खास इंटरव्यू में अंकिता ने अपने शादी पर बात करते हुए कहा कि मेरे लिए प्यार एक जरूरत है। जैसे मेरे लिए खाना जरूरत है, ठीक इसी तरह मेरी जिंदगी में प्यार की भी जरूरत है।

मुझे प्यार चाहिए, दुनिया से मुझे कोई लेना देना नहीं

मुझे प्यार चाहिए, दुनिया से मुझे कोई लेना देना नहीं

अंकिता ने आगे कहा कि मैं कहीं भी जाऊं या काम कर रही हूं। तो मेरा पार्टनर मुझे साथ चाहिए बाकी दुनिया से मुझे कोई लेना देना नहीं है।

पार्टनक के साथ बिताया हर पल खास है

पार्टनक के साथ बिताया हर पल खास है

वह आगे कहती हैं कि अगर हम दोनों साथ बैठकर चाय भी पी रहे हैं तो मेरे लिए वही काफी है। मेरे पार्टनर के साथ बिताए हर पल मेरे लिए खास है।

खुशहाल शादी की कामना करती

खुशहाल शादी की कामना करती

शादी के बारे में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने बोला कि मैं भी हर लड़की की तरह एक खुशहाल शादी की कामना करती हूं। क्योंकि शादी एक ऐसी चीज है तो बहुत खूबसूरत है।

मैं जल्द करने वाली हूं शादी

मैं जल्द करने वाली हूं शादी

अंकिता ने बताया कि मैं अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइडेट हूं और जल्द ही शादी करने वाली हूं। मुझे जयपुर-जोधपुर की राजस्थानी शादियां बहुत पसंद है। लेकिन अब तक इसे लेकर तैयारियां शुरू नहीं हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X