ब्वॉयफ्रेंड के साथ अंकिता लोखंडे की शादी की तारीख फाइनल,बोलीं- मैं पत्नी बनना चाहती हूं
पवित्र रिश्ता फेम अंकिता लोखंडे की शादी की चर्चा साल के शुरू होने का साथ ही शुरू हो गई। ऐसी रिपोर्ट हाल ही में सामने आयी कि अंकिता लोखंडे इस साल के अंत में ब्वॅायफ्रेंड विकी जैन से शादी करेंगी। बताया जा रहा है कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन की शादी भी हो चुकी है। बीते तीन साल से दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। विकी और अंकिता का परिवार भी दोनों की शादी के लिए काफी पहले हामी भर चुका है।
लेकिन क्या सच में अंकिता लोखंडे इस साल के अंत तक शादी करने जा रही हैं, इसका जवाब खुद अंकिता लोखंडे ने एक इंटरव्यू में दिया है। अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकिता लोखंडे ने कहा कि मैं शादी और प्यार पर काफी भरोसा करती हूं।

मैं शादी को लेकर बेहद उत्साहित हूं। इसकी वजह यह है कि दो लोगों का एक साथ रहना और एक परिवार बनाना। हमारे भारत की परंपरा भी ऐसी ही है। भारत में शादी केवल लड़का-लड़की की शादी के बारे में नहीं है। बल्कि पूरे परिवार के बारे में हैं। अंकिता लोखंडे ने इसके बारे में आगे कहा कि मुझे अगर शादी करने का मौका मिला तो मैं जरूर करूंगी। मैं जाहिर तौर पर शादी करूंगी और वो दिन जरूर आएगा।
मैं पत्नी बनना और परिवार बनाना चाहती हूं। अपनी शादी की अफवाह पर अंकिता लोखंडे ने साफ तौर पर कहा कि मैं फिलहाल शादी और निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे और विकी जैन ने अपनी शादी को कोरोना के कारण भी आगे के लिए टाल दिया था। माना जा रहा है कि दोनों जल्द अपनी शादी की डेट की घोषणा कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











