होली है....महीनों बाद सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता ने की साथ शूटिंग

[टेलीविजन] कभी टेलीविजन की फेवरिट जोड़ी रही अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर साथ नजर आए। जी हां, दोनों ने एक अंग्रेजी अखबार के स्पेशल होली कॉलम के लिए साथ शूटिंग की। अंकिता ने ट्विटर के जरीए अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस शूट की तस्वीर शेयर की है।अंकिता के अनुसार, उन्होंने इस शूट को काफी एन्जॉस किया।

sushant singh rajput

अंकिता लोखंडे और सुशांत 7 सालों से रिलेशनशिप हैं और आज भी उनका रिश्ता काफी मजबूत है। एकता कपूर के शो पवित्र रिश्ता से दोनों करीब आए थे। अंकिता ने शूट के बाद फोटोग्राफर को धन्यवाद देते हुए लिखती हैं कि, लंबे समय के बाद सुशांत के साथ शूट करना काफी मजेदार रहा..मैं यह मिस कर रही थी..

यह एक एक्सक्लूसिव शूट थी, जहां अंकिता और सुशांत ने अपने रिलेशन समेत होली और रंगों के बारे में भी अपने ख्याल रखे। सुशांत अपने रिलेशन को लेकर काफी उत्साहित और पॉजिटिव रहते हैं। वे इस रिश्ते को स्पेशल मानते हैं। जबकि अंकिता का मानना है कि उनका रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ और स्ट्रांग होता जा रहा है।

आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ब्योमकेश बख्शी इस साल रिलीज होने वाली है। जबकि क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी पर बॉयोपिक में भी उन्हें मुख्य किरदार के लिए चुना गया है। सुशांत इन दोनों ही फिल्मों को लेकर काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X