कानूनी पछड़े में फंसीं अंकिता लोखंडे, रोजलिन खान ने किया मानहानि का मुकदमा

Ankita Lokhande

Ankita Lokhande Stuck in legal trouble: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही हैं, इसके अलावा अंकिता अपने बयानों और अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी हेडलाइन्स बटोरती हैं। कभी अंकिता शो में अपने बच्चे की प्लानिंग के बारे में बात करती हैं तो कभी वह अतरंगी बातों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं।

लीगल ट्रबल में फंसीं अंकिता
लेकिन फिलहाल तो अंकिता लोखंडे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि अंकिता लोखंडे लीगल ट्रबल में फंस चुकी हैं। जी हां, एक्ट्रेस रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया है। रोजलिन का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि रोजलिन कोर्ट के बाहर अपने वकील के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।

रोजलिन ने दर्ज करवाया मानहानि का केस
इंस्टेंट बॉलीवुड द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोजलिन अपने वकील के साथ खड़ी हैं वह कहती हैं कि अंकिता लोखंडे के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। रोजलिन के बाद उनके वकील कहते हैं कि रोजलिन कैंसर सर्वाइवर हैं। अभी तक रोजलिन ने उन लोगों की पोल खोलने की कोशिश की थी जो कैंसर के नाम पर पब्लिसिटी बटोर रहे थे। यह उन चीजों को गलत तरीके से दिखा रहे थे, लेकिन अंकिता ने रोजलिन का नाम लेकर उन्हें चीप कहा। तो उनका कोई अधिकार नहीं है कि वह थर्ड पार्टी होकर किसी के बीच में आएं और वह रोजलिन खान को चीप कह रही हैं यह शब्द अभद्र है यह हमने कोर्ट में भी यह बात बताई है। रोजलिन के वकील वह स्क्रीन शॉर्ट भी दिखाते हैं जिसमें अंकिता ने रोजलिन को 'चीप' कहा था।

लोगों के यूं आए रिएक्शन
रोजलिन के वकील कहते हैं कि अगर यह मामला साबित हो जाता है तो दो साल की जेल भी हो सकती है। अभी तो हम इस मामले को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। रोजलिन और उनके वकील के वीडियो पर लोगों क तमाम रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो पर अली गोली हंसते नजर आ रहे हैं वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- लो फाइनली अंकिता के नाम पर पब्लिसिटी मिली।

More from Filmibeat

Read more about: ankita lokhande rozlyn khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X