..................... अंकिता लोखंडे ने शेयर किया 10 साल पुराना सुशांत सिंह राजपूत का डांस वीडियो, दोनों तब रिलेशनशिप में थे | Ankita Lokhande shares dance video with Sushant Singh Rajput for diwali celebration - Hindi Filmibeat

अंकिता लोखंडे ने शेयर किया 10 साल पुराना सुशांत सिंह राजपूत का डांस वीडियो, पुण्यतिथि पर किया याद

सुशांत सिंह राजपूत की आज पुण्यतिथि है। उन्हें पहली बरसी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी याद किया। अंकिता लोखंडे ने साल 2011 की एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह सुशांत सिंह राजपूत संग डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों ब्लैक मैचिंग आउटफिट में नजर आ रहे हैं और घर में ही झूम रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता का 10 साल पुराना थ्रोबैक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं तो इसे देख भावुक भी हो गए। अंकिता के पोस्ट पर वरधा नाडियाडवाला, माही विज से लेकर संजना समेत कई स्टार्स ने कमेंट किया।

Ankita Lokhande

बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत अंकिता लोखंडे के साथ पवित्र रिश्ता से की थी। दोनों ने साथ में काम किया और फिर रिलेशनशिप में आ गए। कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

पवित्र रिश्ता के बाद सुशांत ने बॉलीवुड में एंट्री की जहां उन्होंने काई पो छे, केदारनाथ, छिछोरे से लेकर एमएस धोनी जैसी शानदार फिल्में कीं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी।

 सुशांत और अंकिता का साथ

सुशांत और अंकिता का साथ

सुशांत और अंकिता दोनों ने ही एकता कपूर के सीरियल पवित्र रिश्ता से पहचान हासिल की। दोनों की नजदीकियां इस सीरियल के दौरान बढ़ीं और फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए।

अंकिता लोखंडे संग ब्रेकअप

अंकिता लोखंडे संग ब्रेकअप

सुशांत और अंकिता का कई साल बाद ब्रेकअप हुआ। अंकिता ने बताया था कि वह डिप्रेशन में आ गई थीं। लेकिन असल वजह ब्रेकअप की क्या थी ये सामने नहीं आया।

अंकिता ने नहीं की फिल्में

अंकिता ने नहीं की फिल्में

अंकिता लोखंडे ने कुछ समय पहले ये भी कहा था कि उन्हें संजय लीला भंसाली की हिट फिल्में ऑफर हुई थीं लेकिन सुशांत के साथ और ब्रेकअप के बाद वह इतना परेशान हो गई थीं कि उन्होंने इन फिल्मों में काम नहीं किया।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे। इसके बाद सुशांत की फैमिली ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और फिलहाल इस केस में जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X