अंकिता लोखंडे ने शेयर किया सुशांत के साथ अपनी ट्रिप का एक वीडियो, लिखी अपनों से दूर जाने की बात
अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी एक ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है जहां सुशांत सिंह राजपूत पैराग्लाईडिंग करते हुए नज़र आ रहे हैं। अंकिता ने लिखा ये वीडियो आदित्य रेडिज ने लिया है जब हम नताशा और उनके साथ ट्रिप पर थे।
लेकिन इसके साथ अंकिता का कैप्शन उनकी मनोस्थिति को साफ कर रहा है। अंकिता ने अपने कैप्शन में सुशांत के दूर जाने और अपने रास्ते चुनने की बात लिखी है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा - काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे ,यां फ़िर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे। यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार , क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे।
अंकिता ने आगे लिखा - क्या हुआ जो ये हस्ता हुआ सपनो को यूं जीता हुआ यार मेरा फ़िर कभी ना हसेगा, ना रोयेगा फ़िर कभी ना जिएगा बस सोयेगा. उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।
गौरतलब है कि अंकिता ने जो वीडियो शेयर किया इसके कैप्शन में उन्होंने पहली बार इशारा किया कि किस तरह सुशांत के चुने हुए रास्ते, उनके करीबियों को पसंद नहीं आए थे लेकिन कोई उन्हें रोक नहीं सकता था क्योंकि सुशांत अपनों से दूर हो चुके थे।
काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे ,यां फ़िर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे.
— Ankita lokhande (@anky1912) September 1, 2020
यूं तो शायद इतना तुझे याद ना करते हम यार ,
क्यूंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नयी दिलचस्प गलियों मे, हम भी तेरे यार खुश थे pic.twitter.com/KDKbkc1Jvn


Click it and Unblock the Notifications